बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मानिकपुर पंचायत से प्रतिमा कुमारी, मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड क्या है ,इसकी जानकारी चाहती है।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा से ग्रेजुएशन कर रहे सभी छात्र-छात्राओं देखे काफी आक्रोशित। छात्रों का कहना है कि समय पर परीक्षा का आयोजन एवं समय पर परीक्षाफल प्रकाशन नहीं हो पा रहा है। जिससे कि बहुत सारे वैकेंसी का फॉर्म फिल अप नहीं कर पा रहे हैं। इसका मेन रीजन है की 3 साल के कोर्स 4 साल में पूरा हो रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बिहार सरकार द्वारा फायरमैन का एग्जामिनेशन शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुई।

कुसुम योजना 2022 के तहत पहले चरण में डीजल से चल रहे 17.5 लाख सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा| जिससे डीजल खपत कम होगी। कुसुम योजना के अंतर्गत जो भी सोलर पेनल लगाये जायेंगे वो बंजर भूमि में लगाये जायेंगे जिससे की बंजर भूमि का भी उपयोग हो जायेगा,व बंजर भूमि से आय प्राप्त होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के नंदनी लगनिया गांव में आयोजित होने वाले भागवत कथा के आठवें दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री के द्वारा रविवार को भगवती देवी रुक्मणी देवी के कन्यादान सह विवाह की रंगारंग प्रस्तुति वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों के द्वारा की गई जिसमें कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री के द्वारा कृष्ण रुक्मणी के विवाह की जीवंत कथा का रसास्वादन करते हुए हजारों की संख्या में जुटे भक्तगण भक्तिमय रस से सराबोर हो रहे थे। उल्लेखनीय होती भागवत कथा रासलीला यज्ञ का आयोजन 2022 से 28 मार्च 2020 तक संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है जिसका मुख्य आकर्षण दिन में हजारों की संख्या में जुटे भक्तजन भागवत कथा का रसास्वादन करते हैं एवं रात्रि में श्री वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों के द्वारा रासलीला का रंगारंग आयोजन किया जाता है। आयोजक मंडली के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सोमवार को भागवत कथा का अंतिम दिन होगा एवं रासलीला भी उसी दिन समाप्त की जाएगी इसलिए आयोजक मंडल के सदस्यों के द्वारा लोगों से इस भागवत कथा में हजारों की संख्या में जुट कर भक्ति में रस से सराबोर होने की अपील की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की जानकारियां।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तत्वधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम समस्तीपुर के पीएमएस पैलेस समस्तीपुर कॉलेज के सामने आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहनपुर प्रखंड सभागार में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विधान परिषद् के चुनाव में मतदान करने का दिया प्रशिक्षण

समस्तीपुर ईडेन पब्लिक स्कूल स्कूल,बालभद्रपुर में आयोजित वार्षिक परीक्षा में टॉपर छात्र छात्राओं को विद्यालय के निदेशक ब्रजकिशोर कुमार द्वारा मेडल और शील्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने निदेशक ब्रजकिशोर कुमार कहा की छात्र देश के भविष्य होते है ।उसकी प्रतिभा को निखारना शिक्षक और अविभावक के हाथों में होता है। यह विद्यालय छात्र छात्राओं के प्रतिभा को निखारने के लिए दृढ़ संकल्पित है।मौके पर स्वयं सेवी संस्था संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, अधिवक्ता बागेश्वर पाल ने स्कूल टॉपर वर्ग 8 के छात्र सुशांत राज एवं वर्ग 9 के छात्र शुभम कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया साथ ही इसी विद्यालय के छात्र सौरभ कुमार जिन्होंने गेट की परीक्षा में 1483 मा रैंक लाए उनको भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया एवं अपने वर्ग में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र वर्ग 1 अमित कुमार अंशराज अमन कुमार एवं सुमित कुमार वर्ग 2 मृत्युंजय कुमार सूफिया सना मिथुन कुमार पवन कुमार वर्ग 3 अनुष्का गुप्ता सुमित प्रकाश आरूष गुप्ता वर्ग 4 रिया कुमारी नीतीश कुमार सलोनी कुमारी वर्ग 5 रूपा कुमारी यशराज अंशिका गुप्ता वर्ग 6 रौनक कुमार विक्की कुमार कुणाल कुमार को स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस पदक से सम्मानित किया गया अजय कुमार बैजनाथ गुप्ता विभा कुमारी, अनिता कुमारी श्वेता सुमन स्वाति फरहीन फिरोज अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुकेश आर्ट एंड कल्चर के तत्वाधान में मुकेश कुमार के नेतृत्व में"जय शिक्षक : जय स्व.राम नारायण राय"विषय पर जूम एप में माध्यम से वेबिनायर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 07.30बजे अपराह्न में किया गया।कार्यक्रम का संचालन अखिलेश ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित,मध्य विद्यालय हरिशंकरी के सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक स्व.राम नारायण राय जी के पूण्य तिथि पर सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।तदोपरान्त वक्ताओं ने बारी-बारी से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपना विचार व्यक्त किया।वक्ताओं ने कहा कि वे योग्य शिक्षक,प्रधानाध्यपक,संगठनकर्ता,जुझारू शिक्षक नेता,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल अध्यक्ष,साक्षरतकर्मी,भारत स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव,सर्व,शिक्षा अभियान,समस्तीपुर के सूत्रधार,बालिका शिक्षा के कट्टर पक्षधर एवं सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में गहरी रूचि रखने वाले महान व्यक्तित्व थे।बैठक में उनके पुत्र डॉ.रजनीश कुमार ने भी उनसे जुड़ी यादों को साझा किया।मौके पर डॉ. मिथिलेश कुमार,चितरंजन ठाकुर,सुरेन्द्र झा,देव कुमार पाठक,मिंटू कुमार,विश्वनाथ सिंह,प्रशांत सिंह,चितरंजन शर्मा,चंदन भारद्वाज सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपना भाव पुष्प अर्पित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।