मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हरैल -चापर दीयारे से पुलिस ने टीम बनाकर संयुक्त छापेमारी में कई चक्र जिंदा कारतूस, देसी कट्टा एवं 315 बोर की राइफल बरामद की। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गई जिसमें 22 चक्र गोलियां एक देसी कट्टा एवं राइफल बरामद हुई जबकि पुलिस को देख कर मौके पर मौजूद अपराधी भागने में सफल है किसी भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार, पीएसआई अनिल कुमार रजक, शंभू सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राहत हुसैन के साथ दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

700 स्कूली बच्चों ने ली कोरोना का टीका

अब दो घूट पानी की तडपेगे गंगा तट के लोग, हाँफ रहे चापाकल

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बबलू ने जितेन्द्र चौधरी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनका चुनाव लड़ने का निर्णय स्वतंत्र हैं चुनाव लड़ने का कोई कारण नहीं है । उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने का घोषणा किया है।यह चौथा टर्म है एमएलसी का चौथा टर्म में तीन साल से जो जीते हुए जनप्रतिनिधि आते हैं। वो सब पैसा के बेस पे आते हैं। अपना सबकुछ कर लेते हैं पर जनप्रतिनिधी के लिए कुछ सोचते नहीं हैं

जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के जितवरीया पंचायत में सिलाई कटाई समापन होने के बाद ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राम नरेश कुमार व नेतृत्व मंडल कल्याणपुर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटना, 24 मार्च राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाजसेविका डा. नम्रता आनंद को महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि महान कवियित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर जीकेसी महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह- 2022 का आयोजन नयी दिल्ली में 26 मार्च को करने जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला प्रशासन समस्तीपुर द्वारा नगर भवन में जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में 17 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन हेतु पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान पदाधिकारी,माइक्रो आब्जर्वर ,गश्ती दल अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण मुख्य मास्टर मुकेश कुमार के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार झा के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जिला के 20 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर।जिला पलायन श्रोत केंद्र समस्तीपुर में जनसाथी एवं फील्ड वर्कर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया।प्रशिक्षण में एमआरसी टीम के जनसाथियों व फिल्ड आफिसरों ने हिस्सा लिया।ग्राम विकास युवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान इन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रवासी मजदूरों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित पलायन के तौर - तरीकों से रुबरु कराने व उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए उन्हें और उनके परिवार को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर थाने के मलकलीपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार एक ट्रक एवं ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सड़क हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीररवस्था में सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएचसी से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।