मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के नंदनी लगनिया गांव में आयोजित होने वाले भागवत कथा के आठवें दिन वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री के द्वारा रविवार को भगवती देवी रुक्मणी देवी के कन्यादान सह विवाह की रंगारंग प्रस्तुति वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों के द्वारा की गई जिसमें कथावाचक आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री के द्वारा कृष्ण रुक्मणी के विवाह की जीवंत कथा का रसास्वादन करते हुए हजारों की संख्या में जुटे भक्तगण भक्तिमय रस से सराबोर हो रहे थे। उल्लेखनीय होती भागवत कथा रासलीला यज्ञ का आयोजन 2022 से 28 मार्च 2020 तक संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है जिसका मुख्य आकर्षण दिन में हजारों की संख्या में जुटे भक्तजन भागवत कथा का रसास्वादन करते हैं एवं रात्रि में श्री वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों के द्वारा रासलीला का रंगारंग आयोजन किया जाता है। आयोजक मंडली के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सोमवार को भागवत कथा का अंतिम दिन होगा एवं रासलीला भी उसी दिन समाप्त की जाएगी इसलिए आयोजक मंडल के सदस्यों के द्वारा लोगों से इस भागवत कथा में हजारों की संख्या में जुट कर भक्ति में रस से सराबोर होने की अपील की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।