बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीण साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि विद्यापति नगर के बंगराहा पंचायत में सरकार के द्वारा जो फैसिलिटी दी गई है नल जल योजना के माध्यम से लोगो को लाभ मिल रहा है लेकिन ज्यादातर लोगो में आज कल देख रहे हैं की लोग मिलनराल वाटर और बिसलरी का इस्तेमाल करते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

14 अप्रैल 2022 को रा० जे० पी० एन० एस० उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन के सभागार में बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं ने भीमराव अम्बेदकर के तैल चित्र पर फूलमाला अर्पित की। तदुपरान्त्र विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार दास, की अध्यक्षता एवं अनमोल कुमार के संचालन में एक सभा सम्पन्न हुई। जिसे विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, सुमन सौरभ, लक्ष्मीनारायण सिंह, घनश्याम कुमार, पशुपति नाथ, मोक्तदीर आलम, आरती आनंद, प्रभात कुमार, विनोदानन्द महतो, चन्दन कुमार आर्य, दिनेश चन्द्र, जयन्त कुमार, मंजु कुमारी, मनोज कुमार, मनोज कुमार रजक, विद्यालय के छात्र अभिषेक राज तथा कुन्दन कुमार ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेदकर की जीवनी पर विस्तार से बात रखी | समाज को कमजोर करनेवाली छूआछूत जैसी कुरीति को समाप्त करने में उनकी भूमिका को याद किया। दलितों, शोषितों, बंचितों को न्याय दिलाने के लिए उनके संवैधानिक संघर्ष की सराहना की गयी। वक्ताओं ने उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि भीमराव अम्बेदकर के द्वारा संकल्पित आदर्शों को समाज में स्थापित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों तथा छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया । उनके बीच कॉपी-कलम, टॉफी, आदि ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, कामेश्वर नगर, दरभंगा से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे सभी छात्र-छात्राओं में दिखी आक्रोश। आक्रोश का मूल वजह यही कि टाइम से रिजल्ट का प्रकाशन नहीं होना और अगले सत्र का सही समय पर संचालन ना होना। जिसके कारण छात्रों को कैरियर बर्बाद होने की स्थिति तक पहुंच चुकी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बोचहा में पंचायत में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की स्थिति को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन पर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ जीविका दीदियों एवं वार्ड सदस्य सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया वकील पासवान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान मुखिया ने पंचायत में सरकार द्वारा चलाए जाने वाले लाभकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी एवं सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से करने का निर्देश दिया। बैठक में पंचायत के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक का आयोजन पंचायती राज पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती समारोह सूरज नारायण सेवा समिति मोहिउद्दीन नगर के कार्यालय ,कल्याणपुर बस्ती सहित विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आगत अतिथियों ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित सभा सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने अपने वक्तव्य के माध्यम से बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न एवं हमारे देश के संविधान निर्माता केवल एक व्यक्ति नहीं थे वह संकल्प का एक दूसरा नाम थे। जीवन पर्यंत उन्होंने समाज के शोषित एवं पीड़ितों साथ ही उपेक्षित वर्गों के लोगों के लिए काम किया। एक दलित परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने समाज को एक स्वस्थ दिशा दिखाई ऐसे वीर सपूत को हमेशा याद रखेगा। वक्ताओं ने कहा कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। आयोजित सभा में भाजपा उत्तरी मंडल के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार कुंवर, राज किशोर राय, शंकर राम, भोला राम आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विभूतिपुर बेलसंडी तारा में रविंद्र कुमार महतो उर्फ मदन चौधरी के आवास पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई, जिसमें प्रखंड जनता दलयू के प्रखंड महासचिव शंकर दयाल महतो, पंचायत अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य मंजू देवी, युवा जदयू के नेता डॉक्टर रामबाबू महतो, पंकज चौधरी, रवि कुमार, शशिकांत कुमार, राहुल राम, सोनू कुमार चौधरी, जितेंद्र चौधरी, संजय राम, शोभा कुमारी ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर जयंती मनाई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

तृतीय स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सचिवालय सहायक, योजना सहायक सहित छह विभागों के 2187 पदों के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि उनके गाँव में पानी का मुख्य श्रोत चापाकल है। साथ ही नल जल योजना के तहत जो नल लगाया गया था उससे पानी का उपयोग करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

"हम सब ने ठाना है, स्वास्थ्य बिहार बनाना है" छोटा परिवार सुखी परिवार 'जिंदगी चुने तंबाकू नहीं'