मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बोचहा में पंचायत में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की स्थिति को लेकर गुरुवार को पंचायत भवन पर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ जीविका दीदियों एवं वार्ड सदस्य सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया वकील पासवान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान मुखिया ने पंचायत में सरकार द्वारा चलाए जाने वाले लाभकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी एवं सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से करने का निर्देश दिया। बैठक में पंचायत के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक का आयोजन पंचायती राज पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
