Transcript Unavailable.

बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देनी चाहिए। जो बेटा कर सकता है वह बेटी भी कर सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एडीजे सह विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति के न्यायालय में समस्याओं कल्याणपुर के अनीता देवी द्वारा दायर अभियोग पत्र के आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के द्वारा प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया में मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में बोर्ड द्वारा तय राशि से 300 से 500 अधिक लेने,सीएलसी,मूल प्रमाण पत्र,औपबंधिक प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात पर अवैध उगाही करने,बिना सीएलसी का 11वीं कक्षा में नामांकित छात्रों का नामांकन रद्द करने,कोविड 19 में कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं होने के कारण विभागीय आदेश के बाद भी छात्रों को राशि वापस नहीं करने,विधायक कोष से प्राप्त पुस्तकों को व्यक्तिगत आवास पर रखने,एनआईओएस 2018 के ट्रेनर की राशि का गबन करने,विद्यालय को मिला अनुदान जैसे विज्ञान फर्नीचर,म्यूजिकल उपक्रम,स्मार्ट क्लास सामग्री आदि की खरीद में धांधली,आरक्षण कोटि के छात्रों के साथ मनमानी करने,विद्यालय में बराबर गायब रह कर उपस्थिति पंजी से छेड़छाड़ करने आदि के खिलाफ़ धरना दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में कुल 26 लाख 94 हजार 227 का कार्ड बनाया जाना है। जिसमें अब तक जिले में तीन लाख 26 हजार 307 लोगों का कार्ड बनाया गया है। कार्ड बनाने में जिला राज्य स्तर पर छठे पायदान पर है। जिले में आयुष्मान योजना के तहत 16 प्राइवेट अस्पतालों का चयन किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर एक श्रोता से साक्षात्कार ले रहे हैं उसमें उन्होंने जानकारी दी की ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। लोगों को नल-जल योजना के बारे में पता है। इसके साथ ही नए तरीके से खेती करने की जानकारी भी लोगों को है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इन्नोवेटर्स इन हेल्थ पंचायत के टोला स्तर पर टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सांप और सीढी का खेल कर समुदायों में लोगों को जागरूकता का कार्य करते हैं। जिससे टोला में लोगों की कोविड-19 से संबंधित समस्त भ्रांतियों को दूर करने में समुदाय की मदद करना एवं लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

मोहिउद्दीन नगर थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में राजन कुमार ने अपना पदभार शुक्रवार को ग्रहण किया है उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत क्षेत्र के लोगों ने मिलकर उन्हें थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने की अपील की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने बताया की प्रखंड की चोरा टभका पंचायत के वार्ड 15 स्थित सैदपुर गांव में भवन नहीं बनने से वर्ग 1-8 तक के बच्चे झोपड़ी में पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें संस्कृत विषय को छोड़कर बाकी सभी विषयों की पढ़ाई 5 शिक्षकों के द्वारा निशुल्क कराई जा रही है। इसमें डेढ़ सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके बारे में शिक्षक मो.वसीम रजा, अंजुम खातून, मो.जसीम, मो.पैगाम, मो.नूर हसन व ग्रामीण बबलू कुमार ने बताया कि यहां घना आबादी है। बच्चों की पढ़ाई में काफी परेशानी होती थी। इसके बाद भवन के लिए सितंबर 2020 में एक कमरा और शौचालय के लिए 11.73 लाख रुपए की राशि का शिलान्यास मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से निवर्तमान विधायक रामबालक सिंह ने किया था। लेकिन अभी तक भवन नहीं बन पाया।निःशुल्क शिक्षा देने और अपना भरण-पोषण के प्रश्न पर सभी शिक्षकों ने बताया कि अपना किसी तरह गाय, बकरी पालकर व खेती करके जीवन यापन कर रहे हैं और बच्चे को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।