शनिवार को भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के द्वारा प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया में मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में बोर्ड द्वारा तय राशि से 300 से 500 अधिक लेने,सीएलसी,मूल प्रमाण पत्र,औपबंधिक प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात पर अवैध उगाही करने,बिना सीएलसी का 11वीं कक्षा में नामांकित छात्रों का नामांकन रद्द करने,कोविड 19 में कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं होने के कारण विभागीय आदेश के बाद भी छात्रों को राशि वापस नहीं करने,विधायक कोष से प्राप्त पुस्तकों को व्यक्तिगत आवास पर रखने,एनआईओएस 2018 के ट्रेनर की राशि का गबन करने,विद्यालय को मिला अनुदान जैसे विज्ञान फर्नीचर,म्यूजिकल उपक्रम,स्मार्ट क्लास सामग्री आदि की खरीद में धांधली,आरक्षण कोटि के छात्रों के साथ मनमानी करने,विद्यालय में बराबर गायब रह कर उपस्थिति पंजी से छेड़छाड़ करने आदि के खिलाफ़ धरना दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।