नियमित टीकाकरण सारणी...
बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में मोहिउद्दीन नगर के मरीजों का इलाज ई टेलीमेडिसिन के माध्यम से बुधवार को हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण पदाधिकारी अमित कुमार सिन्हा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर के स्वास्थ्य प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि ई टेलीमेडिसिन के माध्यम से इलाज कराने हेतु मरीजों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से विभूतिपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया के प्रधानाध्यापक पर मैट्रिक के कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर छात्रों से 300 से 500 की अवैध वसूली करने के कारण कार्रवाई की मांग की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
साहित्यकार और क्षेत्र के इतिहास अध्येता श्री ईश्वर करुण (ईश्वर चन्द्र झा) ने मोहिउद्दीन नगर का मूल नाम "मोहद्दी नगर " है यह बताते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि मोहिउद्दीन नगर का मूल नाम "मोहद्दी नगर" ही किया जाए। मोहद्दी नगर को भ्रांतिवश कुछ लोगों ने 60-70 वर्ष पूर्व 'मोहीउद्दीन नगर' बताकर रेलवे स्टेशन का नामकरण करवा दिया और फिर इसी नाम का अनुकरण करते हुए थाना और ब्लॉक का नाम करण भी कर दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला अंतर्गत रोसरा अनुमंडल में 14 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए एडीजे प्रथम स्वर्ण मंदिर विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सहायक की अध्यक्षता में बैठक हुई . विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर के पंचायतों में तैनात लेखापाल 80 सहायक अपने अपने कार्यस्थल से बगैर किसी सूचना को गायब रहने ही इसका खुलासा उस समय हुआ जब वीडियो धीरज कुमार ने एक-एक कर सभी को खोजना शुरू किया सभी ना तो पंचायत में थे और ना ही और खंड कार्यालय में उपस्थित थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सात दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चैती दुर्गा पूजा के आज विसर्जन के दौरान लोगों में काफी उत्साह के साथ विसर्जन में जाते लोग।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने एक श्याम किशोर कमल से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में नदी तो है,लेकिन उसमें भी पानी वर्षा के दिनों में ही रहता है।नदी होने के बाद पशु पक्षी किसी तरह जीवन यापन कर लेते हैं। लेकिन किसानों को पटाने के लिए बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ता है।खेत में पानी पटवन की कोई व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की गई है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने एक श्रवण कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं हैं। पानी के प्राकृतिक स्रोत को बचाने की भी कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में नल-जल योजना का भी कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
