विद्यापतिनगर एवं पातेपुर संदिग्ध आत्महत्या कांड के खिलाफ भाकपा माले द्वारा घोषित राज्यव्यापी कर्जा मुक्ति दिवस पर माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया.शनिवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय से माले कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला. जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर स्टेशन चौराहा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर विद्यापति नगर के स्थाई निवासी सह पटना हनुमान नगर निवासी उदय कुमार सिंह अपने पूरा परिवार के साथ सिक्किम गंगटोक घूमने गए थे । जहां नागा फॉल के पास फिसलने से गिर गए । उन्हें बचाने के लिए स्थानीय ड्राइवर दौड़ा । लेकिन वो भी गिर गया । जिसका शव तो मिल गया । लेकिन उदय सिंह का लाश नहीं मिला । जबकि स्थानीय नगर के सभापति घटना स्थल पर पहुंच कर उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह , तीनों लड़के तथा उनकी पत्नियों को अपनी तरफ से पार्थिव शरीर को निकालने का आश्वासन दिया और पूरे परिवार को स्थानीय गेस्ट हाउस में ठहराया । पिछले 8 जून से ही एन डी आर एफ के गोताखोर खोज रहे हैं । लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ । 11 जून को स्थानीय निवासी गोताखोर को लगाया गया है । लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है । उनके छोटे पुत्र निशांत कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि अपने स्तर से सिक्किम सरकार पर दबाव बनाएं । ताकि शव बरामद करने के कार्य में तेजी आए ।
फोरलेन सडक किनारे बंद बोरे में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है। उक्त मरीज हसनपुर प्रखंड के एक गांव का बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर गांव में लगभग 50 वर्षीय पुरुष कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया। जिसके कारण उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी सैंपल लिया जाएगा। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बता दें कि तीन दिन पूर्व उजियारपुर प्रखंड के एक गांव में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल जिले में प्रतिदिन लगभग 4000 लोगों का कोरोना जांच कराया जाता है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रखंड के ब्रह्ममोत्तर गांव से ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावे अपने निजी चापाकल से करते हैं। कहीं-कहीं कुआं का भी उपयोग करते हुए देखने को मिला। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में मोरवा विधायक रण विजय साहू की उपस्थिति में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में 11 जून को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जयंती समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। मुखिया सुनील कुमार राय के द्वारा जयंती समारोह में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देना चाहिए। जिससे कि ये दोनों में सर्वांगीण विकास हो सके। जो बेटा पढ़ लिख कर के अच्छे मुकाम हासिल कर सकता है। वह मकाम बेटी भी प्राप्त कर सकती है। लोगों को मानसिकता को चेंज कर दोनों को समान शिक्षा देना चाहिए जिससे कि दोनों का सर्वांगीण विकास अच्छे तरीके से हो पाए। भारत के अनेकों अनेक राज्यों से बेटियों ने अपना उज्जवल भविष्य कामना कर रहे हैं। जिससे कि अपना देश का नाम विश्व के देशों से अच्छा साबित हो रहा है।
मोरवा विधायक रण विजय साहू ने जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं विभागीय महासचिव संजय अग्रवाल से मिलकर नून नदी के टूटे तटबंधों को अति शीघ्र मरम्मत कराने के लिए आवेदन दिया। विधायक ने आग्रह किया कर मोरवा प्रखंड के गुनाई बसही, चक पहार , एवं चक सिकंदर सहित तीन पंचायतों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नदी का तटबंध टूटा होने के कारण प्रलयंकारी बारढ़ में लाखों लोगों को बेघर हो जाना पड़ता है। करोड़ों की हानि होती है। जान माल का नुकसान होता है। फलस्वरूप अति शीघ्र विभागीय पहल कराते हुए बाढ़ एवं बरसात से पूर्व सभी तटबंध को दुरुस्त कराने की मांग की है। मंत्री एवं महासचिव ने विधायक को अति सीघ्र कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगरक्रम में गुरुवार की अहले सुबह एनएच 122 बी पर खोरामपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई । दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बाराती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बारात थाना क्षेत्र के हरैल पंचायत के आनंद गोलवा गांव की एक बराती गाड़ी बारात से लौटने के आनंद गोलवा गांव से आजमपुर के लिए गई थी जहां से लौटने के क्रम में लगभग गुरुवार की अहले सुबह लगभग 3:00 बजे वह वाहन सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गई जिसके कारण ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे एक बारती की मौत मौके पर ही हो गई जिनकी पहचान चापर निवासी स्वर्गीय पुकार सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विष्णु सिंह के रूप में की गई है शेष घायलों का इलाज पटना के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोरवा निज संवाददाता। मोरवा प्रखंड के चक सिकंदर, मोरवा उत्तरी एवं केशो नारायणपुर पंचायत में डीसीएलआर , बीडीओ एवं सीओ ने सभी योजनाओं की जांच की। मौके पर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
