शाहपुर पटोरी अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जाच। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ जांच की गई रास्ते की जानकारी प्रभारी चिकित्सा का अमिताभ रंजन ने दी।
शाहपुर पटोरी थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस परिवार को भी भूमि विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में अंचलाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया जिसमें 1 दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हुआ लेकिन तीन मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा भी कर दिया गया है बच्चे मामलों को अगले शनिवार को तिथि बताई गई है
पटोरी प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षकों ने 4 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल बैठे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों कार्यत नवनियुक्त शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड शिक्षा भवन परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आश्वासन पर धरना को समाप्त करवाया गया हैं। यह धरना प्रदर्शन बिहार पंचायत नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर के तले की गई है। नवनियुक्त शिक्षकों की मांग का ससमय वेतन भुगतान सहित कई अन्य मांग भी शामिल है। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मधुरेंद्र कुमार वहीं संचालन सुनील कुमार राय, संजीव कुमार, जयसवाल ,प्रमोद कुमार राय इत्यादि लोग की मौजूदगी संपन्न हुई है।
डुमरी बाजार में दुकान का शटर काटते चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के युवाओं को वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर मुजफ्फरपुर प्रशिक्षण के उपरांत ncc c सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ । प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय के छात्र फ़नीश कुमार चौधरी को AND college के 23 छात्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। माता-पिता सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बता दें कि इनकी यह उपलब्धि को देखकर एएनडी कॉलेज के प्रिंसिपल ने छात्रों को सम्मानित भी की है। फ़नीश कुमार पटोरी प्रखंड क्षेत्र के जोरपुरा गांव के देवेंद्र प्रसाद चौधरी एवं इंदु देवी के पुत्र हैं। इनकी यह उपलब्धि हासिल करने में कुल 5 साल मेहनत करना पड़ा हैं। इनकी या उपलब्धि को देखकर बधाई देने वाले में से गौतम सर,मनोज सर,विपिन सर, उमाशंकर सर, तिवारी सर इत्यादि गुरुजनों ने छात्रों को बधाइयां दी है।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर 1 से संगीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह कोरोना का टीका नहीं ले पाई है क्योंकि जब रजिस्ट्रेशन हो रहा था, उस समय वह रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाई थी। वह कहती है कि उन्हें कोरोना का टीका लेने के लिए मोबाइल वाणी से मदद की जरूरत है।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पंजाबी कॉलोनी ,गली नंबर 1 से संगीता देवी, मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनका राशन कार्ड बना हुआ है लेकिन इनके पति का नाम उसमें जुड़ा हुआ नहीं है।
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के बुलाकी पुर पंचायत मैं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 14 लाख 84 हजार की लागत से स्कूल भवन का शिलान्यास शुक्रवार को विभूतिपुर के सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने किया। उद्घाटन मौके पर विधायक ने कहा कि जब से विद्यालय खुली थी उस समय से ही अपना भवन नही था । विकास के रोड मैप में शिक्षा के क्षेत्रों में कार्य की प्रथम प्राथमिकता होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ताजपुर रोड से ज्योति मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इन्हे कोरोना का वैक्सीन लेना है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से हीरा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिए है। पहला टीका लेने में इन्हे बुखार लगा था और दूसरा टीका में कोई दिक्कत नहीं हुआ है
