बिहार राज्य के मालीनगर बरगामा से मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रीति बता रही हैं की इन्हें जानकारी नहीं था की मेडिकल का पैसा ईएसआई के द्वारा मिलता है।साथ में और किसी वयक्ति को भी जानकारी नहीं था की रोज़गार का पैसा भी ईएसआई के द्वारा मिलता है

शिवाजी नगर ओपी थाना परिसर में जमीनी विवादों को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन मोबाइल वाणी समस्तीपुर शिवाजीनगर रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी ओपी परिसर शिवाजी नगर में भूमि संबंधित जनता दरबार का हुआ आयोजन राजस्व पदाधिकारी प्रिया आर्यानी एवं थाना अध्यक्ष कमल राम एसआई विनोद ने मामला का किया विच्छेदन बताते चलें कि एक मामला नहीं मानने पर पार्टी से पूछे जाने पर पार्टी ने कहा मुझे न्याय ले जाने की इजाजत दे दीजिए मैं न्यायलय से मामला का जांच करवाओ लूंगा राजस्व पदाधिकारी प्रिया आर्यानी एवं ओपी अध्यक्ष कमल राम एसआई विनोद कुमार एवं ओपी के सभी पुलिसकर्मी थे मौजूद

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से अर्चना कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि तन, मन और हम कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से मिलने वाली जानकारी बहुत ही अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि सफ़ेद पानी के आने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी, जिसके चलते उन्हें बहुत ही डर लगता था। लेकिन जब से उन्होंने इस कार्यक्रम को सुना तो उनके मन से सारा डर खत्म हो गया

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के अनजान कॉलोनी गली संख्या 1 से कुसुम देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि अगर किसी महिला या लड़की को सफ़ेद पानी आता है, जो की वह बीमारी है, तो इस सफ़ेद पानी से बचाव के लिए क्या उपाय करना चाहिए। जिससे की यह सफ़ेद पानी का आना बंद हो सके

उमा पांडे कॉलेज पूसा समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवा युवती एवं विभिन्न तरह के क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले युवा एवं युवतियों को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ भावेश कुमार शांडिल्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एन०एस०एस पदाधिकारी प्रो प्रियंका कुमारी ने किया। डॉ प्रवीण कुमार ने खेल कूद के साथ साथ सामाजिक क्षेत्रों में होने वाले कार्यों में समाज के प्रति कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किए। साथ ही आगामी होने वाली कार्यक्रम के बारे में भी सबों ने विचार विमर्श किया। रा०से०यो० इकाई के छात्र मो० एजाज,आयुष कुमार,कमल कुमार,राहुल कुमार,प्रिया कुमारी,प्रीति कुमारी,आयुषी कुमारी, सम्मानित किया गया मौके पर अंकित कुमार,सहदेव कुमार, रौशन कुमार, रौशन पोद्दार,नवनीष, आदर्श, कोमल,रानी, रजनी, राजनंदिनी, काजल, केशव, मो० सकील आदि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पटोरी पुलिस ने एक महिला सहित तीन हत्यारोपी को धर्मपुर बांदे गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बांदे गांव में भूमि विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुआ था मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग वीरेंद्र झा की मौत हो गई थी उनके. मृतक वीरेंद्र झा की पत्नी मीरा देवी ने पटोरी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिवाजी नगर मनरेगा भवन में मुखिया उप मुखिया एवं पंचायत सचिव के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन समस्तीपुर मोबाइल वाणी रिपोर्टर मोनू कुमार चौधरी फोटो एक शिवाजी नगर शिवाजी नगर प्रखंड के 17 पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया एवं पंचायत सचिव के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन समस्तीपुर से आए ट्रेनर रोने सभी को दिया जानकारी बताते चलें कि सतत विकास के स्थानीयकरण के बाद 9 विषय पर रखें ध्यान विषय में 1 गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाले गांव विषय 2 स्वास्थ्य गांव विषय 3 बाल हितेषी गांव विषय 4 जल पर्याप्त गांव विषय 5 पर स्वच्छ और हरित गांव विषय 6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त गांव विषय 7 सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव विषय 8 शासित गांव विषय 9 महिला हितेषी गांव समस्तीपुर से आए ट्रेन रोने इन सभी मुद्दों पर विशेष रूप से सभी मुखिया एवं उप मुखिया एवं पंचायत सचिव को दिया जानकारी बताया कि आप लोग पंचायत में इस 9 बिंदु पर कार्य करें इससे आपका पंचायत बेहतर पंचायत में नाम आएगा मौके पर उपस्थित मुखिया प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र सिंह कैरियर पंचायत मुखिया संजीव पासवान एवं वंधार पंचायत की मुखिया चंदन कुमारी रहटोली मुखिया प्रेम कुमार साहनी रानी प्रति मुखिया विनोद कुमार एवं सभी पंचायत के मुखिया उप मुखिया एवं सभी पंचायत सचिव मौके पर थे मौजूद

बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से जीतेन्द्र कुमार ने इंद्रजीत से बातचीत किया। नीडरजीत ने बताया की ये बहुत पतले दुबले हैं लेकिन कभी भी इनके दोस्तों ने इनका मजाक नहीं उड़ाया। इसलिए ये बोल रहें हैं की ये सब एक शारीरिक बनावट है कोई मोटा तो कोई पतला है इसलिए हमें किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहियें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से जितेंद्र मोबाइल वाणी के माध्यम से तन, मन और हम कार्यक्रम से संबंधित शिवम कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे शिवम कुमार ने बताया कि उनका कद छोटा होने की वजह से उनके मित्र, सगे सम्बंधी और आस पास के लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि यह शरीर प्रकृति की बनावट है। इसलिए हमें इसका मजाक नहीं बनाना चाहिए

पटोरी पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी को हसनपुर सूरत गांव से गिरफ्तार कर भेजा जेल. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से पटोरी पुलिस में कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उक्त वारंटी का पहचान हसनपुर सूरत गांव के रहने वाले रंगी दास के पुत्र नागेंद्र दास के रूप में किया गया है. उक्त आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने दिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।