बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला ग्राम खालिसपुर से कांति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें तन, मन और हम कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी अच्छी जानकारियाँ मिलती है

आज दिनांक 19.12. 2022 को अमेरिका के दंपति को जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक हृद्कांत के द्वारा ममता शिशु गृह (सीआईएस) में आवासित बच्ची प्रतीक्षा प्रिया को गोद दिया गया मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी वरीय उप समाहर्ता सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई सुश्री अमृता प्रीतम संस्थान से सौरभ कुमार तिवारी, अनीपा कुमारी ,रीना श्रीउपस्थित रहे बच्ची को जिला एवं सत्र न्यायाधीश बटेश्वर नाथ पांडे सचिव विधिक सेवा सदन सुश्री आकांक्षा कश्यप ने बच्चे को आशीर्वाद दिया

विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत में 90% लोग कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं। बाकी बचे लोग टीका लगवा रहे हैं समय सीमा के अधीन सभी लगवा लेंगे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के घर सारंगपुर से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें तन, मन और हम कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था की लड़की हो या महिला किसी के भी शरीर से सफ़ेद पानी आता है, तो यह फायदेमंद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी अच्छी जानकारियाँ मिली

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम पानापुर से स्वाति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका पहले बहुत ही सफ़ेद पानी गिरता था। जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी की इस बंद करने के लिए हरी साग सब्जियाँ खानी चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से प्रियंका कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि पहले उनका बहुत ही सफ़ेद पानी आता था। जब उन्होंने डॉक्टर से सलाह ली तब जाकर यह ठीक होने लगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से सोनाली कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि शादी से पहले उनका सफ़ेद पानी बहुत ही गिरता था। जब उन्होंने अपनी समस्या को डॉक्टर के पास रखा तो डॉक्टर ने यह सलाह दी की बच्चे होने के बाद यह बंद हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शादी होने और बच्चा होने के बाद सफ़ेद पानी का आना बंद हो गया

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से पूनम कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका माहवारी चालू है और माहवारी के समय सफ़ेद पानी भी आ रहा है। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर को भी दिखाया लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी हल नहीं हो पाया है

पटोरी नगर परिषद चुनाव में 61% लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग, 254 उम्मीदवारों का नसीब हुआ ईवीएम में कैद. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी नगर परिषद का चुनाव पहली बार हुआ है जिसमें बड़े हर्ष उल्लास के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया पूरे पटोरी शहर में कुल 254 प्रत्याशियों का नसीब ईवीएम में कैद हो चुका है जो कि 20 दिसंबर को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रांगण में मतगणना होना है। ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से जीतेन्द्र सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उन्हें तन, मन और हम कार्यक्रम बहुत है अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि किसी भी महिला या लड़की को अगर सफ़ेद पानी आता है, तो हमें उससे घृणा नहीं करनी चाहिए। बल्कि हमें या परिवार के सभी सदस्यों को इससे निजात दिलाने के लिए मदद करनी चाहिए