विद्यापतिनगर । प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन मैं बने शौचालय की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर एवं अव्यवस्थित होने के कारण इससे बदबू आती रहती है, जिससे पंचायत समिति भवन में आने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है । पंचायत समिति भवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आने जाने वाले लोगों के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया था, परंतु इसके रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने के कारण इससे बदबू आती रहती है, जबकि इसी भवन में प्रखंड स्तरीय तमाम प्रशिक्षण, मीटिंग या अन्य प्रकार की बैठकें आयोजित होती रहती है । जब किसी बड़े अधिकारियों के द्वारा कोई मीटिंग की जाती है, तब इसकी विशेष साफ सफाई कराई जाती हैं ।परंतु मीटिंग खत्म होते ही इसकी अव्यवस्था देखने को मिलती हैं जबकि इसी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के अलावा कई विभागों से जुड़े कर्मी के कार्यालय हैं, बावजूद इसके व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है ।

विद्यापतिनगर। जगह-जगह सरकारी भवनों के गिरने से दुर्घटनाएं होने के तमाम मामले सामने आने के बावजूद विभागीय अधिकारियों का ध्यान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नहीं है। सरकारी धन का बंदरबांट करने की नीयत से अधिकारियों ने ठेकेदारों को खुली छूट दे रखी है। आम जनता के विरोध के बावजूद अधिकारी कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे आक्रोश पनप रहा है। ताजा मामला विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के कष्टहारा वाया नदी के समीप यात्री शेड निर्माण को लेकर सामने आया है। यात्री शेड निर्माण कार्य जिला परिषद सदस्य द्वारा कराई जा रही निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईंट व सफेद बालू का प्रयोग किया जा रहा है। वही निर्माण कार्य का बोर्ड नहीं लगाया गया है। निर्माण कार्य करा रही जिला परिषद सदस्य द्वारा यात्री शेड निर्माण कार्य में सफेद बालू का प्रयोग करने से नाराज हैं गांव के ग्रामीण, बताया गया कि लगभग पाँच लाख की लागत से निर्माण कार्य हो रहा हैं। शेड निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा पंचायत के खनुआ गांव में शराब कारोबारी द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने छापेमारी कर 45 लीटर देसी महुआ (चुलाई) शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किया गया शराब कारोबारी खनुआ गांव निवासी स्व. सरयुग प्रसाद सिंह का (52) वर्षीय पुत्र गणेश सिंह अपने घर में महुआ (चुलाई) शराब बनाकर रखा हुआ था। जिसे शराब के साथ बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी के घर छापेमारी की गई, जहां तलासी के दरम्यान घर में एक बंधा हुआ बोड़ा एवं पांच लीटर का प्लास्टिक का गैलन रखा हुआ था। बोड़ा खोले जाने पर उसमें 10-10 लीटर के चार पॉलीथिन में कुल चालीस लीटर तथा गैलन में करीब पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारी के साथ थाने ले आयी। इस वाबत थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि संबंध में महुआ (चुलाई) शराब बनाने एवं विक्री करने के मामले में शराब कारोबारी के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के बाद विद्यापतिनगर पीएचसी में स्वास्थ्य जांच करा कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।

विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में विस्तार रूप से किया चर्चा। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर उजियारपुर लोक सभा और सरायरंजन विधानसभा में चलाए गए, मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, वृद्धा पेंशन, सड़क, फ्री राशन आदि पर विस्तार रूप से एक एक कर गिनाया। इस मौके पर एमएलसी, भाजपा जिला अध्यक्ष, समाजसेवी समेत सैकड़ों लोगों ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पहुंचे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सबसे पहले सोठगामा पंचायत में लोगों के बीच लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधान मंत्री के योजनाओं को गिनाया। कांचा, मनियारपुर, सिमरी पंचायत में जहाँ केंद्रीय मंत्री ने केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक गिनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दर्जनों योजना चलाई जा रही है। साथ ही गढ़सिसई पंचायत के पंचवटी चौक स्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिनाश भारद्वाज ने की एवं संचालन अमरकान्त झा द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान एमएलसी तरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को मिथिला पाग, चादर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया जिसमें किसान सम्मान योजना, महिला प्रसव योजना, गरीब के लिए मुफ्त अनाज योजना आदि 70 से अधिक योजना शामिल है। मैं उजियारपुर के सांसद होने के साथ कारण क्षेत्र का विकास और खास कर विद्यापतिनगर के विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर अभिनाश भारद्वाज, नरेश महतो, अमरकान्त झा, गोपाल ठाकुर, रामबहादुर चौधरी, दिलीप गिरि, अमित कुमार जसवाल, राकेश कुमार राय, सांसद सहयोगी शिव कुमार, कैलाश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से नम्रता बोल रही हैं की पीरियड 14 साल के बाद सभी लड़कियों के साथ शुरू हो जाता है। लेकिन इसको मम्मी, भाभी दीदी और चाची गजब तरह से समझते हैं। हैं की जब इनका पीरियड पहली बार हुआ था तब बहुत क्रिटिकल था उसके बाद इन्होने अपनी मम्मी को बताया। फिर मम्मी ने इन्हें जो भी समझाना था वो समझाया। पीरियड के समय बर्तन, सोने के अलग बिस्तर होना चाहियें।फूल मत तोड़ो , पूजा नहीं करना है, और किसी भी चीज को मत छुओ। और जब पीरियड खत्म हो जाता है तो आपने पीरियड के समय जो भी उपयोग किया है उसको धोकर साफ़ करो। तो यह सब धीरे धीरे दिमाग में बैठता गया और इसको अपने जीवन में एक आदत सा बना लिया

समस्तीपुर अनुमंडल कार्यालय में जिला सहकारिता संघ के चुनाव के लिए आज दिन भर हुए मतदान के बाद शाम से मतों की गिनती में विनोद राय ने अध्यक्ष एवम सुनील कुमार कुशवाहा ने उपाध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रखी। मालूम हो की उक्त चुनाव में कुल 386 मतदाताओं ने मतदान किया था कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर विनोद राय जी ने 27 मतों से जीत हासिल की तो उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार कुशवाहा ने 120 मतों से जीत हासिल की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर बिहार जाति आधारित गणना के दूसरे चरण को लेकर प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार में दिये जा रहे प्रशिक्षण के अंतिम दिन बुधवार को बढ़ौना और बाजिदपुर पंचायत के प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपस्थित प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जाति आधारित गणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यापतिनगर प्रमुख मुख्य सचिव अधिकारी (पीसीएसओ) शिव कुमार प्रसाद प्रसाद ने बुधवार को विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। जहां-जहां भी कुछ अव्यवस्थाएं मिली उन्हें दुरूस्त करने के निर्देश दिए कहा कि यात्रियों को सुविधा देने में कोई कोरकसर न छोड़ी जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक