मोहनपुर पीएचसी परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, सैकड़ो लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ऑफिस क्षेत्र के स्थानीय पीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सक के द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मौके पर सैकड़ों लोग का स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क मेडिसिन दिया गया.
पटोरी पुलिस ने दो शराब नसेरी को बलहा गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र के 12 गांव में शराब के नशे में दो युवक घूम रहा था उसी दौरान पटोरी पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी पुलिस की गाड़ी देश युवक भागने लगा पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाना लाया जहां थाना लाने के बाद मेडिकल जांच कराया मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई कि दोनों को न्यायालय भेज दिया है गिरफ्तार युवक का पहचान गांव के रहने वाले सुबोध राय एवं चंदन कुमार के रूप में किया गया है.
चंदन चौक के समीप में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वी. जयंती के अवसर पर मंत्री, विधायक ने मूल्यांकन किया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी अनुमंडल अस्पताल व चंदन चौक के समीप मुर्गा विधायक रंग विजय साहू, बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कोई मंत्री ने बाबा साहब की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्य पर विस्तार से बताया. मौके पर दर्जनों की संख्या में राजद नेता मौजूद थे
जीएमआरडी कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय को मिला ग्रीन एंबेस्डर अवार्ड, मिलने लगा है बधाई जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड के स्थानीय जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर समस्तीपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय को शिक्षा शोध और प्रशासन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर उन्हें ग्रीन एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि के बाद पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के छात्र छात्रा शिक्षक इत्यादि द्वारा लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से राजकुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि लड़को की शादी 21 वर्ष कम और लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में करने से उन दोनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों के मुख्य सड़क किनारे एकत्रित कचरे को फेंका जा रहा हैं। हालात यह है कि पंचायत के वार्डों में कचरा प्रबंधन की शुरुआत तो कर दी गई हैं लेकिन कचड़ा उठाव नहीं होने के कारण ग्रामीण घर के कचरों के अवशिष्टों को यत्र-तत्र पंचायत स्थित मुख्य सड़क किनारे फेंक दिया जा रहा हैं। इससे होने वाले गंदगी व बदबू से इलाके में संक्रमण की आशंका बनी हैं। बल्कि खुले में विचरण करने वाले पशु भी उसे अपना निवाला बना रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे पड़ा कूड़ा तेज हवा के साथ उड़कर लोगों के स्रोतों व सड़क पर फैलता हैं। वहीं इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को मुहं व नाक ढककर निकलना पड़ता हैं। अब ऐसे में सवाल उठता हैं कि बिना कचरा अवशिष्ट के प्रबंधन किए बगैर आखिर किन परिस्थितियों में योजना की शुरुआत की गई।
विद्यापतिनगर। प्रखंड में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती बडे़ ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर सभी पार्टी सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, स्कूलों में छोटा-बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।मालूम हो कि संविधान निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण, मध्य विद्यालय मऊ धनेशपुर, प्रा. वि. सुभानीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेव स्थान, उ.म.वि. कन्या साहिट, प्रा. वि. सन्यासी टोला विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिका और छात्र-छात्रा द्वारा बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पीएचसी में एक्स-रे सेवा बंद के कर दिए जाने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। यहां बीते दो सप्ताह से यह सेवा बंद कर दी गई है। जिससे मरीजों की संख्या में भी भारी कमी आई है। शुक्रवार को तो यहां अस्पताल में मरीजों की भारी कमी रही। बताया गया कि जब यहां एक्सरे नहीं होता है तो आने से क्या फायदा। मरीजों ने बताया कि उन्हें 10 किलो मीटर दूर अनुमंडल अस्पताल में एक्सरे कराने ने जाने में फजीहत होती है। अनुमंडल अस्पताल जाने के लिए ना तो कोई सवारी मिलती है ना ही कोई सुविधा। इस चिलचिलाती धूप में वहां पहुंचना मुश्किल हो रहा है। जिससे वह निजी अस्पताल का सहारा ले रहे हैं।
प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे बिहार में जाति आधारित जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार से हो रही है, इस से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत गणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें शुक्रवार को गणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक कागजात, फॉर्मेट एवं किट उपलब्ध करा दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी प्रकृति नयनम् ने बताया कि प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में जाति आधारित गणना का कार्य 15 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है, इसके तहत प्रत्येक पंचायत को वार्ड वाइज बांटा गया है, प्रत्येक पंचायत में अलग-अलग प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही सभी पंचायत में चल रहे गणना कार्य की देखरेख के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
+2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर में आज दिनांक 14-04-2023 को संविधान निर्माता, महान् समाज सुधारक, भारतरत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का संचालन यूको क्लब के नोडल शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी एवं यूथ क्लब के नोडल शिक्षक श्री सुभाष शर्मा द्वारा किया गया। अमृता कुमारी द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के उपर बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया .
