Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप दुनिया के मानसूनी क्षेत्रों में वर्षा में वृद्धि होगी जिससे बाढ़, भूस्खलन तथा भूमि अपरदन जैसी समस्याएँ पैदा होंगी। जल की गुणवत्ता में गिरावट आएगी। ताजे जल की आपूर्ति पर गम्भीर प्रभाव पड़ेंगे। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अनुकूल मौसमीय परिस्थिति के कारण आगामी 24-48 घंटे में गरज वाले बादल बनने व बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 3-7 मई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि पूर्वानुमान अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं। वहीं अगले 24-48 घंटे में गरज वाले बादल बनने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीम नगर पंचायत के मुखिया पति सुभाष कुमार चौधरी के द्वारा स्वतंत्र पत्रकार आशीष आर्यन के साथ हुए मारपीट एवं जानलेवा हमला को लेकर निरंजन स्वामी मंदिर धामौन के प्रांगण में एआईएसएफ के युवा नेता सुधीर कुमार की अध्यक्षता एवं राम मोहन राय के संचालन में बैठक किया गया जिसमें अपहरण केस के आरोपी मुखिया पति सुभाष कुमार चौधरी,मोहद्दीनगर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं राजस्व अधिकारी हेमंत अंकुर के द्वारा किया गया . खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर पीएचसी परिसर में मंगलवार को पीएचसी प्रबंधन एवं एएनएम की साप्ताहिक बैठक हुई। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम की साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से जमा करना अनिवार्य बताया। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का प्रति सप्ताह स्वास्थ्य चेकअप करने, परिवार नियोजन परामर्श हर घर तक उपलब्ध करवाने, किशोरियों को दी जाने वाली दवाई आदि का नियमित उपयोग करवाने पर बल दिया गया। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक महीने से एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण मामूली परेशानी होने पर भी मरीजों को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल रेफर करना पड़ता है। जबकि राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ढोल पीटा जाता है कि स्वास्थ्य सुविधाओं से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसी भी सुविधा का अभाव नहीं है। जबकि धरातल पर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। इसी स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड के लगभग 2 लाख की आबादी का इलाज होता है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। खासकर सिमरी पंचायत के वार्ड 10 के महादलित टोले में पानी की समस्या को लेकर काफी बुरा हाल हैं। इन टोलो में सभी घरों तक पानी पहुंचाने की सरकार की नल जल योजना भी पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। लाखों रुपए की लागत से शुरू की गई यह नल जल योजना देख रेख के अभाव और पंचायत की लापरवाही से पूरी तरह से घर तक पानी नहीं पहुंची। और लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत के वार्ड 6 ब्रह्म स्थान परिसर में नवनिर्मित राधेकृष्ण मंदिर में राधेकृष्ण की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने गंगा जल से भरे कलश को सिर पे धारण कर कलश यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर में पूजा अर्चना कर गांव का परिभ्रमण करते हुए राधा कृष्ण मंदिर परिसर पहुंची। जहां आचार्य पुरुषोत्तम जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना शुरू किया। इस क्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह सैकड़ो की संख्या में जमा हुए श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का मान बढ़ाया । यात्रा में लोगों ने हांथो में धार्मिक ध्वज पताका लेकर ईश्वर के प्रति अपनी असीम श्रद्धा को उजागर कर रहे थे। उस दौरान गांव राधे राधे के जयकारे से गुंजयमान हो गया। यात्रा का नेतृत्व आचार्य पंडित पुरूषोत्तम जी के साथ मे पंडित किशुन दूवेदी, शशिधर त्रिवेदी, सहित मुख्य यजमान रामबालक चौरसिया, नेपल सिंह ने किया। साथ ही शोभा यात्रा में श्रद्धालु भक्त प्रेमशंकर सिंह, प्रो संजीव कुमार सिंह, उमेश सिंह, अर्जुन चौरसिया, अरुण सिंह, सुजो सिंह, मुरलीधर द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री: हरपुर बोचहा गांव में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में बिहार सरकार के वित्त वाणिज्यिकर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शामिल होकर पूजा अर्चना की। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, जदयू नेता हरिश्चंद्र पोद्दार, राम उदगार महतो आदि मौजूद थे।
