जेपीएनस उच्च विद्यालय नरहन के प्रांगण में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से नीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि वह अपने खेतों में बैगन की खेती की है। लेकिन उसमे पानी या खाद देने के बाद भी सुख जा रहा है। उसके लिए क्या करें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार , समस्तीपुर के आदेशानुसार एवम राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन 1 मई मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर Laxmi Wheat product pvt Ltd , इंडस्ट्रियल एरिया, लेन 2 , मोहनपुर रोड में मजदूर दिवस मनाया गया। और मजदूरों के बीच उनके अधिकार , कानून के बारे में बताया गया। सभी मजदूरों जागरूक किया गया। जिसमे पैनल अधिवक्ता जय राम कुमार और राहुल कुमार (जिला अध्यक्ष , कैट , समस्तीपुर) , श्याम पासवान (पीएलबी) ने लोगो के बीच मजदूर जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी। जिसमे रौशन अग्रवाल , दीपक अग्रवाल , संजीत अग्रवाल आदि और मजदूर लोगो में रमेश चौधरी , पांडव कुमार , राजदेव राय आदि मजदूर शामिल हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

समस्तीपुर रेल मंडल में अप्रैल, 2023 में कुल 11 रेलकर्मी दिनांक 30.04.2023 को रेल सेवा से सेवानिवृत हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक/समस्तीपुर, श्री आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में दिनांक 01.05.2023 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर स्थित ’मंथन सभागार’ में किया गया। रेलवे बोर्ड के Go Green Initiative के अन्तर्गत पेपरलेस कार्य को बढ़ावा देने के उद्देष्य से सभी कर्मचारियों को HRMS MODULE के माध्यम से सेवानिवृत किये जाने का निर्णय लिया गया था। इन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए दिनांक 30.04.2023 को समस्तीपुर मंडल से सेवानिवृत हो चुके सभी 11 कर्मियों के समापक भुगतान के सभी मामले HRMS MODULE के माध्यम से निष्पादित किये गये हैं।इस मंडल के सभी कर्मचारियों को पेंषन भुगतान हेतु ई-पीपीओ जारी किया जा चुका है, जिसकी प्रति भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। ई-पीपीओ जारी होने से अब सेवानिवृत रेलकर्मियों को पेंशन का भुगतान सेवानिवृति के अगले माह से ही प्रारम्भ हो जायेगा। साथ ही, सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके सेवा पुस्तिका की छायाप्रति भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि भविष्य में सेवा संबंधी विवादों के निस्तारण पारदर्शिता बनी रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

समस्तीपुर विभूतिपुर के भुसवर गांव में प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन

Transcript Unavailable.

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना अंतर्गत करीमनगर पंचायत में मुखिया पति सुभाष कुमार चौधरी के द्वारा स्वतंत्र पत्रकार आशीष आर्यन के साथ मारपीट को लेकर रविवार को मोहिउद्दीन नगर बाजार स्थित सूरज नारायण सेवा समिति के सभागार में बुद्धिजीवियों की बैठक हुई की अध्यक्षता समाजसेवी दिनकर प्रसाद ने की एवं संचालन लोजपा नेता राममोहन राय ने की सभा को संबोधित करते हुए राममोहन राय ने कहा कि पति सुभाष कुमार चौधरी अपहरण केस के वारंटी होने के साथ-साथ इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं इस बार तो उन्होंने देश के चौथे स्तंभ पर हमला किया है . खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण कुमार बता रहें हैं की ये एक किसान हैं। और ये गेंहू की खेती करते हैं लेकिन उसमे कीड़ा लग जा रहा है तो ये जानना चाहते हैं की गेंहू को कीड़ा से कैसे बचाएं

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पूषा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी कुमारी बता रही हैं की ये 9 क्लास की छात्रा हैं और इन्हें पढ़ाई में सहयोग चाहियें

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से सनी कुमार राम बता रहें हैं की इन्हें रोज़गार नहीं मिल रहा है। तो ये रोज़गार के बारे में जानकारी चाहते हैं