बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर बस स्टैंड के पास सोमवार की दोपहर एक ट्रक ने बुलेट सवार को कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही मथुरापुर निवासी राम बिलास पोद्दार के रूप में की गई है।उधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 पर बस स्टैंड के पास शव रखकर एनएच को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे एनएच पर राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाकर मामले को शांत कराया।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चक सेखु वार्ड संख्या-4 में बीते शुक्रवार को तीन बदमाशों द्वारा भारत फाइनेशियल इंक्लूजन बैंक के प्रबंधक आदित्य कुमार से हथियार के बल पर दस लाख रुपए लूट मामले में एसपी विनय तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए फाइनेशियल इंक्लूजन बैंक के कर्मियों से पूछताछ करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस दौरान एसपी ने बाजार समिति से बीते 25 अप्रैल को 3 लाख 86 हजार लूट कांड का भी निरीक्षण किया। बताते चले कि बीते शुक्रवार को 10 लाख लूट कांड में प्रबंधक आदित्य कुमार के द्वारा दिये आवेदन पर 3 अज्ञात बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें सभी बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष का लगाया जा रहा है। इसे लेकर तीनो बदमाशों का सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी समस्तीपुर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया था। इस संबंध मे एसपी नें बताया कि दोनों लूट मामले मे पुलिस टीम का गठन कर लिया गया है। जगह-जगह छापेमारी की जा रही हैै जल्द ही मामले का उद्धभेदन कर लिया जायेगा।
समस्तीपुर.हल्की वर्षा में बाजार की सड़के जलमग्न हो गई है तो वर्षा त्रृतु में सड़क एवं बाजार का अवश्यंभावी हाल का अनुमान लगाया जा सकता है। हर वर्ष 3-4 महीने जलमग्न रहने वाले ताजपुर बाजार, सड़के एवं मुहल्ले का इस वर्ष नाला निर्माण नहीं होने के कारण डूबे रहने की आशंका प्रबल है। भाकपा माले टीम प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मो० एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता द्वारा वर्षा से जलमग्न सड़क का मुआयना करने के बाद सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त बातें कहा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव को देखते हुए समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश का पालन करते हुए सरकार से लाइसेंस प्राप्त शस्त्रधारियों ने अपने शस्त्र का वेरिफिकेशन संबंधित थाने में जाकर कराया समस्तीपुर मुफस्सिल थाना में थाने के दरोगा मुकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी समस्तीपुर ने शस्त्र धारियों के लाइसेंस को देखा और शस्त्र का नंबर मिलान किया | ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
समस्तीपुर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्रीमान् पवन कुमार झा कार्यकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के निर्देशन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार में शनिवार को वर्ष के दूसरे लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम अजय कुमार तिवारी ने कहा कि न्यायपालिका का मूल उद्देश्य समाज में शांति बहालीकरना है । वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक अदालत का भी उद्देश्य यही है । न्याय व्यवस्था को पीपुल फ्रेंडली होना चाहिए। जिससे लोगों को कम खर्च व कम समय में सही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा अवसर है जहां समाज के लोग अपने बीच हुए झगड़ों को आपसी सुलह के आधार पर सदा के लिए उसका समापन करते हैं। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
AIMIM राष्टीय अध्यक्ष कई बार सांसद रत्न सेसम्मानित बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी साहब के जन्म दिन के मौके पर उनके चाहने वालों देश भर में रक्त दान किए और समस्तीपुर टीम के द्वारा भी रक्त दान किया गया मौके पर जिला अध्यक्ष जनाब आकीब जावेद, अधिवक्ता शहवाज सुलतान,एसके फैज , मो० आदिल ,मो० नेयाज आलम, ए एस शारुख, मो०सदरे , मो० साबान अहमद इत्यादि मौजूद रहे| एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने रक्तदान स्थल रेडक्रॉस भवन समस्तीपुर पहुंचकर सभी रक्तदाताओ का मनोबल बढ़ाया |ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के दिघरा पंचायत से माया देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके पति विकलांग है और उनके पति का विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, तो विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किन किन दस्तावेजों की जरुरत है
