Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ऐसे ही कई विधी व्यवस्था की मांग के साथ शिक्षा विकास परिषद मोरदिवा, केवस निजामत, छतौना के सदस्य व वरीय नेता लालबाबू महतो, सचिव अशोक मेहता ने अध्यक्ष अमर कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य एवम मुफस्सिल थाना अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह से मुलाकात की। श्री महतो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने नव नियुक्त थाना अध्यक्षों को पुष्पगुच्छ भेंट कर पदस्थापना की बधाई दी एवम विधी व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया की मुफस्सिल थाना अन्तर्गत संत कबीर +2 उच्च विद्यालय हरिशंकरी स्कूल पे असामाजिकतत्व के लोगों द्वारा छात्राओं से विद्यालय के समय अभद्र व्यवहार किया जाता है, इसके लिए स्कूल के समय पुलिस गस्ती का प्रावधान करने, नशेरियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे, तीनों पंचायत के गावों के अंदर तक गस्ती दल को भेजने का भी अनुरोध किया । वहीं मालगोदम चौक, शिकर ढाला के आस पास और गंडक बांध के किनारे शराब का कारोबार करने वालो पे नकेल कसने की जरूरत, भगवानपुर देसुआ स्टेशन से लक्खी चौक के बीच में एफ. सी. आई के माल ढुलाई के दरमियान ट्रक से अनाज की बोरी का गैर कानूनी तरीके से धंधा चलने के कारण अलग अलग गुटो में आए दिन मारपीट होती रहती है अगर इसपे काबू नही किया गया तो आए दिन बड़ी घटना घटित होने की संभावना के बारे में बताया। दोनों थानाध्यक्षों ने सभी आवश्यक कार्यवाही करने को आश्वस्त किया।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम बलवटटा से सुरेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि गर्मियों में चलने वाले लू से कैसे बचा जाए
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतनशकर भारद्वाज ने ने बताया की खेती-बारी के समय में सूखे की त्रासदी झेल रहे किसान प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई गांव में 100 केवी का कृषि ट्रांसफार्मर पिछले तीन महीने से जला पड़ा है लेकिन विभागीय अधिकारी लापरवाही बरतकर किसानों की पीड़ा को बढ़ा रहे हैं। इससे किसानों को पटवन को ले भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भुक्तभोगी किसानों ने बताया कि उनका कनेक्शन उसी ट्रांसफार्मर से था लेकिन ट्रांसफार्मर जलने के कारण उन्हें बहुत दूर से किसी प्रकार से बिजली की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पिछले तीन महीनों से ग्रामीण विद्युत विभाग से संपर्क कर उसे बदलने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनके साथ टाल-मटोल किया जा रहा है। अब तो किसी से इस संबंध में बात करने से भी ग्रामीण परहेज कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जहां सरकार एक ओर किसानों की सुविधा के लिए अलग से किसी कृषि फीडर उपलब्ध कराने की बात कर रही है वही एक जला हुआ ट्रांसफार्मर तीन महीने में भी बदला नहीं जा सका। ऐसी परिस्थिति में अलग फीडर की कल्पना ही बेकार साबित हो रही है। अधिकारियों के रवैये से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें सरकार की नीतियों से नहीं अपनी मनमर्जी के अनुसार काम करना है। ट्रांसफॉर्मर के जलने से गांव की हजारों एकड़ में परवल, मक्का, सब्जी की खेत में पटवन नहीं होने से खेती बाधित हो गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर। प्रखंड में विभागीय उदासीनता एवं संवेदक की मनमानी के बीच गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 5 में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन अनियमितता का शिकार हो गया है। जहां संवेदक के द्वारा भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया और भवन निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। भवन की नींव की खुदाई कम की है। इसमें बिना घुटाई के ही मिट्टी कंकर पत्थर डालकर उस पर खड़ी ईंटें लगा दी। निर्माण में बारह एक का मसाला लगाया जा रहा है। ईंटें इतनी घटिया है जो हाथ में लेते ही टूट जाती हैं।प्रशासनिक पदाधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए वर्षो बाद प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ और ग्रामीणों में खुशी की लहर जगी थी। अब भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता से ग्रामीणों में निराशा व नाराजगी है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में संभावित बाढ़ से पूर्व संबंधित पंचायत के मुखिया के साथ अंचलाधिकारी अजय कुमार ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में एक समीक्षात्मक बैठक की, इस बैठक में प्रखंड के शेरपुर, मऊ धनेशपुर दक्षिण, वाजिदपुर एवं बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के मुखिया मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अजय कुमार ने सभी संबंधित पंचायत के मुखिया से पूर्व के वर्षों में बाढ़ से होने वाली क्षति और समस्याओं की जानकारी ली तथा वर्ष 2023 में संभावित बाढ़ को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व बाया नदी पर बने चिनगीया बांध की देखरेख एवं सभी सलुईस गेट पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है, ताकि बाढ़ के समय होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
