जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा विभिन्न विभागों में मृत्यु में मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ताओं के मृत्यु के संबंधित 51 मामलों में से 30 का भुगतान हो चुका है । 12 भुगतान के मामले प्रक्रियाधीन है। जिला पदाधिकारी के द्वारा इन 12 मामलों का भुगतान अविलंब करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। आपदा प्रबंधन विभाग में विभिन्न आपदाओं से मृत्यु में भुगतान के 60 मामलों में से 49 का भुगतान किया जा चुका है वही अग्नि कांडो में मृत्यु के 11 मामलों में से 05 का भुगतान किया जा चुका है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस के यहां सेविका सहायिका के मृत्यु में मुआवजे हेतु कुल मामलों की संख्या 45 है । 41 स्वीकृत मामलों में से 14 मामले में भुगतान किया जा चुका है 04 मामले त्रुटि निवारण के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को भेजा जा चुका है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नंद कुमार चौधरी ने बताया की प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा करीब 25 दिनों के लिए स्थगित की गई है। पदयात्रा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में ही शुरू होगी। प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोरवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण चलने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि लगातार खराब सड़कों पर प्रतिदिन 20-25 किमी चलने के कारण ये परेशानी हुई है, उनका सुझाव है कि 15-20 दिन पैरों को आराम दिया जाए, इसलिए यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है। यात्रा फिर से इसी स्वरूप में 11 जून को मोरवा के इसी मैदान से शुरू होगी और जैसे चल रही थी, वैसे चलती रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ समीक्षात्मक बैठक की, जिसमें प्रखंड के सभी डीलर मौजूद रहें। एमओ राजेश कुमार भगत ने सभी डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने गोदामों की सही रखरखाव एवं समय पर जन वितरण प्रणाली की दुकान खोलें, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

विद्यापतिनगर भीषण गर्मी एवं प्रचंड धूप का असर इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जिस कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है । अधिकांश लोग सुबह 9:00 बजे के बाद घर से निकलना मुनासिब नहीं समझते हैं, जिस कारण दिनभर सड़कें सुनसान रहती है तथा बाजारों में लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है, हालांकि दुकानदार दिन भर ग्राहकों की प्रतीक्षा में दुकानों पर डटे रहते हैं, लेकिन इक्का-दुक्का ग्राहक ही उनके दुकानों तक पहुंच पाते हैं, जिस कारण व्यापार पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है । खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़सिसई में 11 साल से पत्नी को मेंटेनेंस खर्च नहीं देने के मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई निवासी रघुवर महतो के 42 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार महतो जिस पर रोसड़ा कोर्ट में 2012 में पत्नी सोनवर्ती देवी ने सीआर 215/12 मेंटेनेंस खर्च को लेकर उमेश कुमार महतो के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रतन शंकर ने विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव में आठ साल पूर्व ब्याही गयी विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नियत से गायब कर दिया। विवाहिता की हत्या पांच लाख रुपये के लिए उसके ससुराल वालों के स्तर पर किए जाने का आरोप विवाहिता के पिता ने लगाया है।। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतका के पिता अंगार घाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी गांव निवासी चंद्रबली दास ने विद्यापतिनगर थाना में दामाद सहित तीन लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें