बिहार में इस सीजन की सबसे अधिक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से ही घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाएं ऐसी चल रहीं कि लोगों के कंपकपी छूट रही है। फिलहाल, प्रदेश में शीतलहर और पाला गिर रहा है। कड़ाके की ठंड से जनमानस ठिठुर रहा है। वहीं शीतलहर और पाले की चपेट में आलू की फसलें आ रही है। पाला से सबसे ज्यादा नुकसान आलू की फसल को होता है। ठंड लगने से आलू की फसल में झुलसा रोग लग जाता है, जिससे पूरी की पूरी फसल चौपट हो जाती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। प्रखंड क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से जहां आम जन पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं पशु भी इससे अछूते नहीं है, विशेषकर दुधारू पशुओं पर इस ठंड का प्रकोप ज्यादा असर दिखा रहा है। दुधारू पशुओं की देखभाल भी ज्यादा करनी पड़ती है। इसके साथ-साथ उनके दूध के उत्पादन में भी काफी कमी आई है। पशु बाड़े में 24 घंटे अलाव जला कर पशुओं को ठंड से बचाया जा रहा है। पशु पालक जामुन पासवान ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड से पशुओं को काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि सारा दिन अलाव जलाया जाता है। उसके बाद भी पशुओं को ठंड लगने का भय बना रहता है। साथ ही उन्होंने बताया कि ठंड की वजह से दूध में भी कमी आई है जो गाय 10 किलो दूध देती थी अब 5 किलो दूध देने लगी है यानी दूध उत्पादन में काफी गिरावट आई है। अनुमान लगाया जा रहा हैं की ठंड अभी बरकरार रहने वाली हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जानकारी दे रहे हैं की सरकार के निर्णय के आलोक में खाद्य सुरक्षा योजना मद से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू कर दिया गया है। विद्यापतिनगर प्रखंड के कुछ डीलरों की दुकान को छोड़ कर लाभुकों के बीच नहीं बांटे गए खाद्यान्न। प्रखंड के दो जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने पांच किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया गया। कुछ डीलरों ने बताया कि संघ के आह्वान पर वे लोग हड़ताल पर हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड में डीलरों की हड़ताल से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। प्रखंड की अधिकांश जविप्र दुकानों पर वितरण व्यवस्था शुरू कर दी गई है। खाद्यान्न सुरक्षा योजना मद से फिलहाल दिसम्बर महीने का खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। दर्जनों पीडीएस वितरण करने का डाटा है। उन्होंने कहा कि शनिवार से निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी जनवितरण प्रणाली विक्रेता खाद्यान्न वितरण करते हुए नहीं देखे जाएंगे तो वैसे पीडीएस संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विद्यापतिनगर प्रखंड में दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए अंचल प्रशासन ने प्रखंड में छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। शाम होते ही सभी स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को सर्दी से निजात दिलाने का कार्य किया गया। दूसरी ओर विद्यापतिधाम मंदिर की ओर से 1 जनवरी से मंदिर परिसर में हर रोज अलाव जलवाया जा रहा हैं।बता दें पिछले तीन दिनों से अचानक बढ़ी ठंड को देखकर प्रशासन सख्त हो गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में शीत लहर से आलू किसानों को फसल में झुलसा रोग लगने की चिंता सताने लगी है। रोग से बचाव के लिए किसान खेतों में कीटनाशक और हल्की सिंचाई की तैयारी में हैं। आलू उत्पादक किसानों का कहना है कि झुलसा रोग होने पर सबसे पहले पत्ते सिकुड़ने लगते हैं। बेल सूख जाती है। जिससे आलू का विकास रुक जाता है। ऐसे में आलू की लागत भी निकालना मुश्किल होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 0 से 30 प्रतिशत नुकसान हो सकता है।
विद्यापतिनगर के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर दो शौचालय होने के बाद भी यात्री खुले में शौच करने को मजबूर हैं। गंदगी होने के कारण शौचालय में रेल यात्री जाने से परहेज कर रहे हैं। वही, स्टेशन के बाहर में बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को बैठने और ठहरने का कोई बंदोबस्त नहीं है। स्टेशन के बाहर सवारी गाड़ियों के इंतजार में यात्रियों को खड़े होकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के बाहर गेट के पास एक शौचालय है। जो पावर ग्रिड द्वारा बनाया गया डीलक्स शौचालय में ताला बंद होने के कारण कोई उसका उपयोग नहीं कर रहा है। इसके अलावे स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म पर रेलवे द्वारा दो शौचालयों का निर्माण कराया गया। लेकिन समय पर साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्लेटफार्म के शौचालयों में नलो से लगातार पानी गिर रहा है तो कितनो में पानी की सुविधा नहीं है। रेलयात्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह उतरने के बाद प्लेटफार्म पर शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होने के कारण शौच नहीं कर पाया। बाहर निकला तो यात्रियों के लिए बैठने की कोई बंदोबस्त ही नहीं था। जहां यात्री बैठ कर टैक्सी का इंतजार कर सकें। स्टेशन के बाहर शौचालय की हालत यह है कि महिला बाथरूम में नहाने की जगह आम लोग हाथ पैर धोते है। सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले रेल यात्रियों को शौचालय की सफाई के साथ बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से मायूस दीखते है।
विद्यापतिनगर ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़ने एवं उनके बीच शिक्षा की नई ज्योति जलाने के उद्देश्य से स्थापित एलिट ग्रुप का 18वां स्थापना दिवस सोमवार प्रखंड के विद्यापति कॉलेज के सभागार में समारोह पूर्वक मनाया गया। ग्रुप की स्थापना सन 2006 ईस्वी में अनिरुद्ध चौरसिया के नेतृत्व में किया गया था, जो अनवरत रूप से आज तक युवाओं को कुशल मार्गदर्शन देता आ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापति नगर प्रखंड के बाजीतपुर स्थित दूध सेंटर के परिसर में रविवार को आत्मा द्वारा संचालित जगदंबा कृषक हित समूह के सफल संचालन के बाद किसानों के बीच राशि का वितरण किया गया, इसका सफल संचालन तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक ने किया । दूध सेंटर संचालकों एवं किसानों की बैठक की अध्यक्षता मुखिया मुकेश कुमार ने किया । बैठक में आत्मा से जुड़े किसानों एवं समिति सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्य योजना बनाने तथा उस पर अमल करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड के सर्वोत्तम पंचायत स्थित प्रेम विहार मनरेगा पार्क मे लोगों ने नववर्ष पर जमकर मस्ती की। सुबह से ही बच्चे युवा पार्क मे अपने अपने स्थलों का चयन कर पिकनिक मानाने मे जुट गए ज्यो ज्यो सूर्य की तपिस चढ़ी वैसे ही पार्क की ओर भीड़ अत्यधिक बढ़ गई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में 2023 का इससे अच्छा स्वागत और क्या हो सकता है जब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे खुद बाहें फैलाए सबको हैप्पी न्यू इयर कह रही हो। इसके लिए मंदिर की साफ-सफाई सुबह तीन बजे से शुरू हो गई। नववर्ष के अवसर पर बाबा को विशेष मंत्रों के साथ स्नान कराया गया। साथ ही सुंदर नए वस्त्र अर्पित किए गए। इसके बाद बाबा को मंगल आरती समर्पित करते हुए पंचमेवा का विशेष भोग अर्पित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
