विद्यापतिनगर प्रखंड के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल उगनामहादेव मंदिर परिसर में गुरुवार को बसंत पंचमी पर मेला लगा। पूरे दिन विद्यापतिधाम स्थित देवी देवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आते-जाते श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। मंदिर में दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोलेनाथ के जयघोष करते श्रद्धालुओं की खुशी एवं उत्साह देखते बन रही थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

74वें गणतंत्र दिवस पर प्रखण्ड अंतर्गत प्रमुख संस्थानो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कई कार्यक्रम किए।सभी प्रमुख स्थानों में क्षेत्र के गणमान्यों के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

विद्यापतिनगर प्रखंड में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोरों पर है। विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थान में 26 जनवरी को लेकर तैयारी जोरों पर है। विशेष रूप से झंडोत्तोलन वाले स्थान पर साफ-सफाई के साथ ही रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर प्रखंड में खासा उत्साह दिख रहा है। स्कूल व कॉलेजों में पूर्वाभ्यास चल रहे हैं। पुलिस महकमे में भी 26 जनवरी को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। थानों व पुलिस संस्थान में विशेष रूप से साफ सफाई व रंगरोगन कराया जा रहा है। थाना में झंडोत्तोलन को लेकर तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी प्रसुनजय कुमार खुद तैयारी में जुटे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधता प्राप्त कल्याणपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत स्थित एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा जिला आपदा प्रबंधन एवं नमामि गंगे परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडल कार्यालय से जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एकता युवा मंडल सैदपुर अध्यक्ष आयुष कुमार के द्वारा किया गया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नीरजेश कुमार के दिशा निर्देश में कार्यक्रम किया गया। रैली में झुको, ढको, पकड़ो, हम युवाओं ने ठाना है,आपदा दूर भगाना है, सामाजिक भागीदारी,आपदा पे भारी जैसे अनेक नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान लोगों को भूकंप से बचाव के तरीके और भूकंप के समय सावधानी बरतने,भूकंप से बचने के उपायों को कहा गया।मौके पर युवा शक्ति क्लब मालीनगर उपाध्यक्ष अंकित कुमार, मो० आफताब,प्रिंस कुमार,मनीष ,अंकुश कुमार,ऋतिक कुमार,विक्की, मो० कासिम आदि युवा उपस्थिति रहें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारा किया गया। थाना परिसर में अंचल अधिकारी अजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल चार मामले आए। जिन लोगों के मामले सुनवाई के लिए रखे गए, उसमें बढ़ौना गांव के दो मामले का निबटारा मौके पर हो गया। दोनों पक्षों की सहमति से न्याय संगत तरीके से मामले का निबटारा होने से दोनों ही पक्ष संतुष्ट व खुश दिखे। अंचलाधिकारी ने बताया की कई मामलों में दूसरे पक्ष की अनुपस्थिति के कारण मामले का कम निबटारा हो रहा है। अनुपस्थित रहने वाले को नोटिस भेजकर आगे मामले का समाधान कराया जाएगा। मौके पर मुखिया विवेकानंद सिंह, सीआई गोपाल गिरधारी एवं कई ग्रामीण मौजूद थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विद्यापतिनगर प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के वार्ड चार में पिछले दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। इन इलाकों में जलमिनार के जरिए पेयजलापूर्ति की जाती है। जलमिनार संचालन की लचर व्यवस्था से लोग काफी परेशान हैं। पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा वर्तमान वार्ड सदस्य को चार्ज नहीं दिया गया हैं। और योजना के पैसे खर्च कर दिया गया हैं। पंचायतीराज विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों के घरों में पानी की सप्लाई दो सप्ताह से बंद है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के जेई व मुखिया को समस्या के बारे कई बार अवगत कराया। लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। गांव में पानी सप्लाई करने के लिए बनाया गया जलमिनार का मोटर पंप खराब है। इसकी मरम्मत नहीं कराने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्राम पंचायत भी पेयजल सप्लाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने बताया पिछले दो सप्ताह से पानी सप्लाई बंद है। इससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में वाया नदी किनारे अखाड़ा घाट पर आरसीसी सीढ़ी निर्माण कार्य मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने शुरू करवाया। मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के 15 वीं वित्त आयोग मद की 19 लाख 50 हजार की राशि से अखाड़ा घाट पर आरसीसी सीढ़ी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। सीढ़ी 130 फिट लंबा और 25 फिट चौड़ा निर्माण किया जाना है। नदी किनारे अखाड़ा घाट पर सीढ़ी निर्माण होने से पंचायत के छठ व्रतियों को काफी सहूलियत होगी। मुखिया ने कहा की प्रत्येक वर्ष यहां भारी संख्या में व्रती छठ का त्योहार मनाते हैं। लोगों को यहां कोई कठिनाई नहीं हो इसे लेकर छठ घाट पर सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है। इस छठ घाट को विस्तार करते हुए और भी बेहतर बनाया जाएगा। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

विद्यापतिनगर । विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारी शुरू हो गई है, आगामी 26 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर मूर्तिकार द्वारा मूर्तियों को आकार देने एवं साज-सज्जा करने का काम प्रारंभ है, पिछले कई दिनों से शिल्पकार मूर्तियों के निर्माण एवं रंग रोगन में लगे हैं । मऊ बाजार के मूर्तिकार मुकेश कुमार पंडित ने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से मूर्तियों का निर्माण करता हूं, लेकिन अब अत्यधिक महंगाई के कारण प्रतिमाओं की मांग में कमी आई है, जिससे हमें आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ता है, फिर भी इस पेशा में होने के कारण, में मूर्तियों का निर्माण प्रत्येक वर्ष करता हूं । दूसरी ओर राजा चौक के मूर्तिकार ने बताया कि महंगाई के बावजूद छात्रों एवं युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ है, दूरदराज से भी लोग मूर्ति खरीदने के लिए आते रहते हैं, जिससे प्रत्येक वर्ष मूर्तियों की संख्या बढ़ती जा रहे हैं ।

विद्यापतिनगर सरकार पहल पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में इस अभियान को गति देने के लिए शासन प्रशासन पूरा जोर लगाए हुए हैं। वही राजा चौक में इस अभियान की हवा निकल गई है। साहिट पंचायत की उदासीनता के कारण कहीं सड़कों पर तो कहीं सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। चौक के पास सड़क पर कूड़े कचरे का ढेर लगता है। अगल-बगल के दुकानदार रात में सड़क पर कूड़ा कचरा फेंक कर चले जाते हैं। इस व्यस्ततम सड़क पर सुबह से देर रात तक लोगों का आवागमन जारी रहता है। राहगीरों को नाक बंद कर गुजरने को विवश होना पड़ता हैं।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जहां एक ओर आम जनजीवन अस्त व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर ठंड का असर अब सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है, पिछले कई दिनों से प्रखंड कार्यालय विद्यापति नगर अंचल कार्यालय एवं आरटीपीएस काउंटर विरान पड़ा हुआ है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।