Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि बाल विवाह रोकने के लिए सबसे पहले हमें गाँव और समाज में जागरूकता फैलानी पड़ेगी। साथ ही शिक्षा से संबंधित लोगों को समझाना पड़ेगा और नुकड़ नाटक के द्वारा लोगों में जागरूकता फैलानी पड़ेगी

विद्यापतिनगर प्रखंड में रविवार की सुबह कोहरे ने फिर से दस्तक दे दी। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगकर चले। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाए रखे लाईट जलाए रखी। देर रात से ही क्षेत्र में कोहरा छाना शुरू हो गया। धीरे धीरे कोहरे ने पूरे क्षेत्र के अपनी गिरफ्त में ले लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोदी सेवा संस्थान के सहयोग से प्रगतिआदर्शसेवा केंद्र के मार्गदर्शन में मोदी सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा जिला परिवहन विभाग की अद्भुत झांकी निकाली गई| झांकी में सड़क दुर्घटना से संबंधित दृश्य दिखाया गया जिसे पटेल मैदान में दर्शकों ने काफी सराहना किया |सड़क सुरक्षा से संबंधित निकली इस झांकी में चंद्रदीप राय सुनील कुमार रंगीला देवी गंगा साहनी बबीता देवी श्याम चौधरी नीता देवी अनीता देवी चितरंजन सिंह रामबालक साहनी मीनू देवी राजो राय प्रीति कुमारी आदि ने कलाकार के रूप में भाग लिया| संस्था के सचिव यशवंत चौधरी डॉक्टर की भूमिका में दिख रहे थे वही अस्मिता कुमारी इस दृश्य में मोबाइल से सेल्फी ले रही थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी बलदेव दास मनोरंजन कुमार विश्वनाथ आदि ने सामाजिक संगठन के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

स्टेशन चौक पर दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों के झोपरीनुमा,गोमतीनुमा दुकानों पर चला रेल प्रशासन का बुलडोजर,कि ध्वस्त, जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन चौक के समीप 2 दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों के झोपड़ी नुमा गोमती नुमा दुकानों को रियल प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया, हालांकि अतिक्रमण कारी एवं रेल प्रशासन के बीच करीब 1 घंटे तक नोकझोंक होते रहा लेकिन रेल प्रशासन अपनी पुलिस वालों की संयोग से अतिक्रमण कारी की दुकान के आगे अधिक्रमित भूमि को खाली कराया । इस मौके पर उपस्थित सोनपुर रेल मंडल के सहायक अभियंता शोगार्थ पासवान, हाजीपुर रेल थाना अध्यक्ष साकेत कुमार, पटोरी रेल थाना प्रभारी राणा प्रताप अपनी पुलिस बल के साथ मौजूद थे ।

विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत आने वाले गांव आज आजादी के कई दशक गुजर जाने के बाद भी पक्की सड़क से महरूम हैं। इस गांव में कोई बीमार भी पड़ जाता है तो उसे एक किलोमीटर दूर तक पीठ या खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो मरीज की स्थिति अस्पताल पहुंचने से पहले ही काफी बिगड़ जाती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार क्षेत्रीय सांसद, विधायक और संबंधित विभाग से गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का पक्कीकरण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन उन जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जहाँ कुछ दूर तक निजी जमीन के कारण सड़क की पक्कीकरण कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। इस गांव से छोटे छोटे गांवों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। सड़क सुविधा नही होने से यह गांव विकास की दौड़ में भी पिछड़ता जा रहा है। बेरोजगार युवक चाह कर भी गांव में कोई व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.