विद्यापतिनगर प्रखंड के राजा चौक स्थित कॉटिल्या एकेडमी के द्वारा साल के अंतिम दिन शनिवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आंतरिक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया, इस परीक्षा में संस्थान में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के शिक्षक सह परीक्षा नियंत्रक विकास कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए समय-समय पर आंतरिक जांच परीक्षा आयोजित की जाती हैं, दिसंबर और जनवरी महीने में तकरीबन 20 टेस्ट आयोजित होंगे, जिसमें अलग-अलग विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की तैयारी के लिए टेस्ट ली जाएगी आज अर्थशास्त्र की परीक्षा ली गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर पिकनिक स्पॉट के रूप में चर्चित प्रखंड के हरपुरबोचहा पंचायत के दुमरदह चौर में पहली जनवरी को जश्न मनाने के लिए प्रेमबिहार मनरेगा पार्क सजाकर तैयार कर दिया गया है। सफाई के साथ रंगाई और सजावट से आकर्षक बना दिया गया है। नए साल में पिकनिक मनाने आने वालों के स्वागत के लिए कई द्वार बनाए गए है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर वर्ष 2022 के समापन के अवसर पर शनिवार की अहले सुबह कड़ाके की ठंड में घने कोहरे के बीच डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मिनी मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन में शामिल पुलिसकर्मियों ने 21 किमी दौड़ लगाई। डीएसपी के नेतृत्व में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ दलसिंहसराय सरदारगंज से मऊ विद्यापतिनगर होते पुनः सरदारगंज में समाप्त हुई। जवानों ने 21 किमी की दौड़ 1 घन्टे 40 मिनट में पूरा किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के परिसर में शुक्रवार को पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का बिहार जाति आधारित गणना के दूसरे बैच का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर ट्रेनर सिंकदर कुमार सुमन एवं दिनेश कुमार दास ने पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण पर चर्चा कर कहा कि बिहार जाति आधारित गणना कार्य में गणना कर्मी के रूप में नामित किए गए हैं। यह कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने गणना कर्मियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी गणना कर्मी अपने उत्तरदायित्व को पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि आपकी समस्या के निदान के लिए हर संभव फील्ड ट्रेनर, चार्ज अधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान बताया गया की प्रथम चरण में मकानों के नबंरीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसे सभी को मिलकर ‘टीम वर्क करते हुए 7 जनवरी 2023 से 21 जनवरी 2023 तक पूरी कर लेनी है। वही बताया गया कि द्वितीय चरण की गणना एक अप्रैल, 2023 से शुरू होगी जिसे 30 अप्रैल, 2023 तक पूरी कर ली जाएगी। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि संपूर्ण गणना कार्य को 31 मई, 2023 तक पूरा कर सरकार को सौंपने का टास्क दिया गया है।ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को फेयर्स प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पीडीएस दुकानदारों के प्रति सरकार की गलत रवैया को लेकर विरोध जताया। इस दौरान पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि सरकार के द्वारा पीडीएस दुकानदारों से कोरोना के समय विकट स्थिति में गरीबों के बीच खाद्यान्न वितरण तो करा दिया गया है लेकिन वितरण किये गए उस खाद्यान्न की मार्जिन मनी का भुगतान 18 माह से लंबित है। जिसके चलते पीडीएस दुकानदारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि सरकार की मंशा पीडीएस दुकानदारों के प्रति ठीक नहीं है। जनवरी माह 2023 से सरकार पीडीएस दुकानदारों से मुफ्त में खाद्यान्न का वितरण राशन कार्डधारियों के बीच कराना चाहती है। जिसके चलते पीडीएस दुकानदारों को काफी मुसीबतों की सामना करनी पड़ सकती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा समस्तीपुर की ओर से विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में आध्यात्मिक सत्संग का चौथे दिन बीके सोनिका बहन ने गायत्री परिजन एवं श्रद्धालुओं का सत्संग में स्वागत करते हुए राजयोगिनी सोनिका बहन ने सभी भाई बहिनों को ईश्वरीय संदेश देते हुए बताया कि वर्तमान समय में मनुष्य कई बार यह सोचता है की हमारे जीवन में आत्मा के ज्ञान की अवस्यकता है। उन्होने बताया कि मानव आध्यात्मिकता में रुचि तभी लेगा जब उसे निश्चय हो जाएगा कि इस से बहुत बड़ी प्राप्ति होगी। आज जीवन एक संघर्ष है। जहां हर वक्त मनुष्य को युद्ध करना पड़ता है। जीवन के कई संघर्ष को वह पार कर जाता, लेकिन जीवन की कई चुनौतियों को पार नहीं कर सकता। जिस वजह से आज चिंता,तनावग्रस्त,निराश,उदास,हिम्मत हीन और दिल शिकस्त हो जाता है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

​​​​विद्यापतिनगर बढ़ौना पंचायत के बस्ती गांवों से बढ़ौना सिमा तक रेलवे लाइन के दोनों तरह कच्ची रास्ते को ईंट सोलिंग सड़क बनने से गांव का गौरव बढ़ा है।जिससे गलियों को कीचड़ या धूल की समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ ही लोगों के आवागमन की सुविधा हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निर्माण के पहले बरसात के समय गली कीचड़ से भर जाता था। लोगों के आवागमन में बहुत परेशानी होती थी साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गंदे पानी के जमाव से स्वास्थ्य संबंधित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में गली गलियारे एवं मुख्य सड़क से ग्राम तक पहंचने हेतु गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण किया गया है। गली में सड़कों के होने से बरसात के समय की कीचड़ की समस्या से छुटकारा मिला है। मुख्य मार्ग से गांव पहुंचने तक सड़क होने से आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा हेतु आने वाले एंबुलेंस अब घर तक पहुंच पाती है। अब सड़कों के साथ ही पानी का जमाव नहीं होता। गंदे पानी के जमाव नहीं होने के कारण अब ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से निजात मिला है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य सुविधाएं मिल रही है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

मोबाइल वाणी संवाददाता से बातचीत में क्या कहते हैं ग्रामीण यौन प्रजनन स्वास्थ्य के लिए सुनने के लिए लिंक को अभी क्लिक करें और यौन प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े विशेष जानकारी के लिए अभी मिस्ड कॉल करें 9266652333 पर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.