विद्यापतिनगर बढ़ौना पंचायत के बस्ती गांवों से बढ़ौना सिमा तक रेलवे लाइन के दोनों तरह कच्ची रास्ते को ईंट सोलिंग सड़क बनने से गांव का गौरव बढ़ा है।जिससे गलियों को कीचड़ या धूल की समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ ही लोगों के आवागमन की सुविधा हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निर्माण के पहले बरसात के समय गली कीचड़ से भर जाता था। लोगों के आवागमन में बहुत परेशानी होती थी साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गंदे पानी के जमाव से स्वास्थ्य संबंधित अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में गली गलियारे एवं मुख्य सड़क से ग्राम तक पहंचने हेतु गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण किया गया है। गली में सड़कों के होने से बरसात के समय की कीचड़ की समस्या से छुटकारा मिला है। मुख्य मार्ग से गांव पहुंचने तक सड़क होने से आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा हेतु आने वाले एंबुलेंस अब घर तक पहुंच पाती है। अब सड़कों के साथ ही पानी का जमाव नहीं होता। गंदे पानी के जमाव नहीं होने के कारण अब ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से निजात मिला है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य सुविधाएं मिल रही है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
