प्रमुख स्मिता शर्मा की अध्यक्षता एवं बीडीओ शिव शंकर राय, ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार की उपस्थिति में कोरोना महामारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सोशल डिस्टेंस के साथ विभिन्न आइसोलेशन सेंटरों में उत्पन्न हो रही अव्यवस्था को दूर करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समन्वय बनाकर काम करने,आइसोलेशन सेंटर पंचायत में बनाकर, गांव एवं पंचायत में आनेवाले प्रवासी मजदूरों की सूचना देकर आइसोलेशन केन्द्र भेजना, पंचम वित्त आयोग की राशि का आवश्यक कार्य में खर्च करने का निर्देश दिया गया। मुखिया फूलन कुमार सिंह, शिव दयाल सहनी, राजीव रंजन, पूजा देवी, प्रवीण कुमार, संतोष शर्मा, मधु देवी, अरविंद कुमार राय, उमेश झा, कमलेश सहनी आदि ने बैठक को संबोधित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आक्रोशित क्वारंटाइन लोगों ने व्वस्थापक सह राजस्व कर्मचारी को बंधक बनाय मोरवा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लसकारा क्वारेंटाइन सेंटर में सही ढंग का भोजन नहीं मिलने से आक्रोशित क्वारंटाइन लोगों ने बुधवार को व्यवस्थापक राजस्व कर्मचारी शमसे आजम को लगभग एक घंटे तक केन्द्र में बंधक बनाकर रखा।क्वारंटाइन लोग भोजन में सुधार लाने की मांग कर रहे थे।इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन व ताजपुर थानाध्यक्ष को दी गई।ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के निर्देश पर एएसआई भगवान सिंह के नेतृत्व में ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।आक्रोशित क्वारंटाइन लोगों से सर्वप्रथम राजस्व कर्मचारी को बंधक से छुड़ाया।उसके बाद उनकी बातों को सुना।राजस्व कर्मचारी की बातों को सूना।दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद व्वस्थापक को भोजन में सुधार करने का निर्देश दिया गया।व्यवस्थापक सह राजस्व कर्मचारी द्वारा भोजन में सुधार लाने के आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सीएचसी परिसर से एक बाइक चोरी हो गई।चोरी की गई बाइक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदौली में पदास्थापित चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी उमेश कुमार महाराज की है।चोरी की गई बाइक स्पलेंडर प्लस है जिसका नंबर BR 33Q 3530 है।पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत ताजपुर थानाध्यक्ष से किया। थानाध्यक्ष ने सक्रियता बरतते हुए चोर को पकड़ने व बाइक बरामद में जुट गई ।पीड़ित कोरोना महामारी के संक्रमण के दौर में सीएचसी मोरवा में प्रतिनियुक्त है।वह कोरोना ड्यूटी में सीएचसी आया था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा थाना क्षेत्र के भरवारी पंचायत वार्ड नंबर 11 जितेंद्र सदा की 8 वर्षीय पुत्र को मंगलवार की 7:00 बजे संध्या उजली कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी ने बच्चे को रौंद डाला और चलते बने बच्चा अपने घर के चौखट के सामने सड़क के किनारे हाथ में पूरी लेकर खा रहा था तेज रफ्तार से आ रहे स्कॉर्पियो ने धक्का मारा बच्चे के सिर में काफी चोट लगी और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोसड़ा पुलिस को दी स्कॉर्पियो मालिक हसनपुर थाना क्षेत्र के परोड़िया गांव के रहने वाले बताए गए हैं गाड़ी नंबर यू पी 16 ए क्यू 2255 धक्का लगने के समय ही लोगों ने मोबाइल से फोटो खींच लिया था स्कॉर्पियो मालिक से स्थानीय लोगों ने बच्चे की मौत के संबंध में वार्ता किया बात जब नहीं बनी तो लाश को रात भर चौकीदार सुशील मंडल की देखरेख में सुपुर्द कर दिया रोसरा थाना के एसआई अरुण पटेल ने सुबह में लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। एसआई अरुण पटेल ने बताया लाश को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ग्रामीण मुखिया सरपंच ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए परिजन को शोक संवेदना देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा में प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि सह विधानसभा प्रभारी विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में लॉक डाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विकासशील इंसान पार्टी की बैठक संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि आज हमारा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। लॉक डाउन के नियमों का पालन करना हम सबों का प्रथम कर्तव्य बनता है। आगे उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी सभी जाति, धर्म, मजहब को लेकर चलने वाली पार्टी है।आगामी विधानसभा चुनाव वी.आई.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के नेतृत्व में लड़ी जाएगी एवं बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। मौके पर कांग्रेस पार्टी की दामन छोड़ के आने वाले मजदूर यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक झा को प्रखंड युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही द्रोणा झा को किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष, कैलाश पोद्दार को व्यवसाई प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष एवं कमल सहनी को बेलसंडी तारा का पार्टी पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर चंद्र भूषण झा, निराला चौधरी, उपेंद्र दास, सिंटू कुमार, बमबम झा आदि उपस्थित थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मोरवा प्रखंड के जदयू किसान मोर्चा के पंचायत अध्यक्षो को किया गया मनोनीत ! जदयू किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जगत नारायण राय ने प्रखंड के सभी 18 पंचायतों के लिए पंचायत अध्यक्षों को मनोनीत कर सूची जारी कर दी है। चक सिकंदर से राम उदेश राय, गुनाई बसही से हरेंद्र राय , मोरवा दक्षिणी से संजय महाराज , मोरवा उतरी से उदय कांत मिश्र सहित सभी 18 पंचायतों में किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया है। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया चौधरी सहनी , संजय साहनी, राजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
मुखिया गणों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी! नहीं मिल रही है कबीर अंत्येष्टि की राशि! मोरवा प्रखंड के सभी पंचायतों में कबीर अंत्येष्टि की राशि का अब तक भुगतान नहीं किए जाने के कारण भारी आक्रोश व्याप्त है। ररियाही पंचायत के मुखिया फूलन कुमार सिंह, वन वीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा एवं मुखिया संघ अध्यक्ष बद्री लाल सैनी के अनुसार सभी पंचायतों में 200 से 300 लोगों को कबीर अंत्येष्टि की राशि मुखिया गणों के द्वारा कर्ज लेकर दी गई है। सभी पंचायतों में तीन लाख से चार लाख कबीर अंत्येष्टि की राशि का बकाया हो चुका है।इतना बकाया होने के बावजूद अब तक इसकी राशि आवंटित नहीं किए जाने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि अति शीघ्र राशि आवंटित नहीं की जाएगी तो मुखिया संघ के द्वारा प्रखंड प्रशासन जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के विरुद्ध आमरण अनशन एवं धरना दिये जाने की जानकारी दी गई है।
मोरवा प्रखंड के संपूर्ण क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। तेज आंधी के आने से आम की फसल का नुकसान हुआ। वहीं कई दर्जन पेड़ गिरने से कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत की एक महिला सिलाई मशीन चलाकर इस कोरोना महामारी में दिन रात मेहनती करती सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी संजीव कुमार की पत्नी मीरा कुमारी जहां अपनी सिलाई मशीन चला कर परिवार का भरण पोषण करती है। वहीं कोरोना महामारी से बचाव के लिए सिलाई मशीन की आमदनी से कपड़े खरीद कर रोज मास्क बनाकर निशुल्क वितरण कर रही है।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड से राजकुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि इन दिनों मोरवा प्रखंड में लड़कियों और महिलाओं की तस्करी का कारोबार खूब फल फूल रहा है।स्थानीय महिलाये और पुरुष यहाँ के अशिक्षित लोगो को बहला फुसलाकर ,पांच से दस हजार रुपये तक का प्रलोभन देकर महिलाओ और लड़कियों को खरीद कर ले जाते है और उतर प्रदेश ,हरियाणा में बेच देते है वहाँ के देह व्यपारी इन अबोध बच्चियों और महिलाओ को अन्यत्र उन्हें पचास से एक लाख तक में बेच डालते है।इन लड़कियों और महिलाओं का इतना ज्यादा शारीरिक शोषण किया जाता है कि उनकी मृत्यु तक हो जाती है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अब तक आधे दर्जन बेचीं गयी लड़कियों में से दो की मौत होने की सूचना है।बताते चले की यहाँ के स्थानीय दबंग बिचौलियो की धमकियों और भय से स्थानीय ग्रामीण चुप रहते है।