बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि पटना में स्थित पशु विश्वविद्यालय के निदेशक ने बर्ड फ्लू से बचने के लिए दिया महत्वपूर्ण सुझाव। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हमारे देश के लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हो रहे हैं, तो कहीं बर्ड फ्लू यानी एविअन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण से पशु एवम पक्षियों में प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया गया एवं खबर को स्थानीय प्रशासन के साथ हीं बिहार राज्य के एक मात्र पशुपालन विश्वविद्यालय, पटना के अनुसंधान निदेशक डॉ रविन्द्र कुमार से साझा किया गया था एवं अभी भी लगातार साझा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खबर साझा के बाद मोबाइल वाणी द्वारा सम्पर्क किया गया था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पशु विश्वविद्यालय, बिहार के अनुसंधान निदेशक डॉ रविन्द्र कुमार द्वारा बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव जारी किए गए हैं एवं आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुआ।
