झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से अर्जुन महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या मदद के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है ?

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से रामेश्वर राणा मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या हॉबीज़ और रुचियाँ मानसिक स्वास्थ्य में मदद करती हैं?

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से रोहन कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या पर्याप्त नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है?

साथियों कई बार हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आ जाते है जहाँ हम खुद को बहुत परेशान और अकेला महसूस करते हैं और मन में बहुत बुरे-बुरे ख्याल आते हैं . कई बार सारी उम्मीदें ख़तम होने लगती है। ऐसे में किसी को सहारा देने के लिए आप के अनुसार हमें क्या करना चाहिए ? क्या आपने कभी किसी ऐसे स्थिति का सामना किया है ? अगर हाँ तो कैसे उभरे उस स्थिति से ?

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को हुई करम महोत्सव कार्यक्रम में कुल 44 टीमों ने झूमर प्रतियोगिता में भाग लिया कुडमी समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों बुद्धिजीवियों विचारकों जूरी मेंबर्स के सदस्यों के द्वारा उत्कृष्ट झूमर गायन नृत्य ढोल मांदर नगाड़े की सुरीली आवाज व धोती गमछा से लैस बेहतरीन शोभा बढ़ाने वाले हुरलुंग कर्माटांड़ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 देकर सम्मानित किया गया वहीं खरकी के टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया 4100 एवं तृतीय स्थान महतोइया के टीम रहा तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें ₹3100 देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाल धन महतो प्रकाश महतो ललित कुमार अनीता महतो टेकोचंद महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

एनजीटी लागू रहने के बावजूद भी बालू का उठा तेज हो गया है बीते दिन विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर बागेश्वरी मंदिर के पास ट्रैक्टर मालिकों ड्राइवर के साथ जेएलकेएम जिला अध्यक्ष सह उप प्रमुख सरयू साव के नेतृत्व में एक बैठक किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा बालू उठा करने वाले ट्रैक्टर मालिकों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई मालूम हो कि बालू उठाव गोविंदपुर नदी घाट से होता है सरकार के पास समुचित विकल्प नहीं रहने से आए दिन ट्रैक्टर चालकों से जबरन वसूली का आरोप लगता आ रहा है बताते चले कि सड़क निर्माण पुलिया पीएम आवास घर निर्माण सरकारी गैर सरकारी कार्यों में बालू का इस्तेमाल किया जाता है झारखंड सरकार को इस समस्या से निजात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है इस बैठक में मुख्य रूप से दिनेश महतो त्रिभुवन महतो गणेश पंडित मुकेश महतो सलीम अंसारी महेश टुडु सचिन महतो टेकलाल महतो लालचंद महतो समेत बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मालिक व ड्राइवर मौजूद थे।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से कैलाश मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या स्वास्थ्य भोजन मानसिक स्वास्थ्य में मदद करता है ?

झारखण्ड राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि क्या मानसिक स्वास्थ्य की कठिनाइयों में खुद की देखभाल महत्वपूर्ण है ?

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेंद्र प्रसाद मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य की कठिनाइयों में दोस्तों से बात करनी चाहिए ?

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में करम परब महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी नित्यानंद दास सामाजिक कार्यकर्ता सह कुर्मी /कुडमी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील कुमार महतो हीरामन महतो जयप्रकाश सिंह पटेल तारकेश्वर महतो लालधन महतो समेत अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।