विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में रामनवमी ईद सरहुल त्यौहार शांति सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर अंचल अधिकारी नित्यानंद दास की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे रामनवमी त्योहार आपसी प्रेम भाईचारे के साथ बनाने का बात रखगया।

विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसमें रंगों का त्यौहार सौहार्द वातावरण में मनाने का संकल्प लिया गया बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने किया संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया इस बैठक में बात रखी गई की होली का त्यौहार आपसे प्रेम भाईचारे के साथ मनाए किसी भी तरह का अफवाह ना फैलाएं कुछ संदिग्ध सूचना मिलती है तो स्थानीय प्रशासन को जरूर जानकारी दें।

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने जिले के अलग-अलग थानों में मोबाइल चोरी या गुम होने की सूचना मिली थी उन्होंने तकनीकी टीम गठित कर 135 मोबाइल बरामद किए तथा स्वामित्व की पूरी जानकारी के बाद सामूहिक रूप से वितरण किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील किये कि किसी का यदि मोबाइल चोरी या गुम हो तो थाना में आवश्य सूचना दें।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से नकली शराब बनाकर बाजार में बेच रहे गिरोह का किया भंडाफोड़ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार इस संबंध में थाना कांड संख्या 18/ 2026 भारतीय दंड संहिता के विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

झारखंड के प्रमुख पर्यटक स्थल कोनार डैम परिसर में रविवार को हजारीबाग जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन एवं थाना प्रभारी सपन कुमार महथा साथ ही जिले भर के कई वरिष्ठ पत्रकार एक साथ वन भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटक एवं सौंदर्य बनाने के लिए हर संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है एवं कई सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

विष्णुगढ़ थाना परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रेस मित्रों के साथ दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे अवसर पर अमूल चंद पांडे राजेंद्र दुबे मिथिलेश बर्मन अजीत मिश्रा इश्तियाक अहमद ललित मिश्रा भास्कर दुबे संदीप मिश्रा राजेश दुबे पुरुषोत्तम गुप्ता राहुल गुप्ता शैलेंद्र पाठक घनश्याम पाठक राजेश्वर महतो सुबोध मिश्रा जीवन सोनी समेत कई प्रेस के मित्र मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत के नावाटांड निवासी कौशल कुमार महतो उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बालेश्वर महतो का शव बनासो के कुबरी तालाब से गुरुवार को बरामद किया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गई जिसमें ईद उल मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। सोशल मीडिया पर अफवाह भाम्रक में खबर न फैलाएं आपत्तिजनक शब्द सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर ना करें कुछ अनहोनी महसूस हो तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना करें।