झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के सदर प्रखंड से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि बदलते मौसम को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और इसके लिए गोबर खाद का उपयोग करे

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि मौसम परिवर्तन का खेती पर भी असर हो रहा है इस वजह से लोग अलग अलग कीटनाशक और रासायनिक खाद का उपयोग कर रहे है और इससे लोगो की सेहत पर असर हो रहा है। पहले ताज़ा सब्जियाँ मिला करती थी किन्तु वर्तमान समय में रासायनिक खाद के उपयोग से फसल की मात्रा में तो वृद्धि हो रही है किन्तु उसकी गुणवत्ता नष्ट हो रही है। और इन सब्जियों के सेवन से लोग बीमार पड़ रहे है

झारखंड राज्य से हज़ारीबाग़ ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता विशाल कुमार ने बताया की मौसम परिवर्तन से लोगों में सर्दी,बुख़ार और ख़ासी की समस्या बढ़ रही है। अधिक गर्मी और अधिक ठण्ड पड़ने से समस्या बढ़ रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से विकास कुमार मोबाइल वाणी की माध्यम से बता रहे है कि दारु प्रखंड के बिंगा ग्राम में हाथियों का एक झुण्ड प्रवेश कर गया। हाथियों ने बहुत सारे खेतो में फसल को बर्बाद कर दिया और ग्रामीणों में भी डर फैल गया की कही हाथी उनके घर तक ना पहुंच जाए। थाना प्रभारी ने फारेस्ट डिपार्टमेंट के लोगो को बुलाकर उन हाथियों के झुण्ड को गाँव से निकाला गया

झारखंड राज्य से हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विशाल कुमार ने बताया की कलाइमेट चेंज पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते धरती तप रही है। यूएनडीपी का कहना है की यदि इसमें कमी नहीं आई तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड राज्य से हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने ममता कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की पर्यावरण में प्रदूषण का प्रकोप बहुत ज्यादा हो गया है। गन्दगी का अंबार भी इधर-उधर फैला रहता है। जिसके कारण लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्रदूषण से ख़ास कर दम्मा और हार्ट अटैक की बीमारी लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। पर्यावरण में परिवर्तन का मुख्य कारण है , वनों की कटाई,अधिक फैक्ट्रियों का लगना,वाहनों का अधिक चलना

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ के प्रखंड चौपारण से अरुण कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज के समय में मनुष्य के हस्तक्षेप से पर्यावरण में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है जिसका असर हमारे जनजीवन पर पड़ रहा है इसी विषय पर अरुण कुमार ने ममता कुमारी से साक्षात्कार लिया। ममता कुमारी ने बताया पिछले कुछ वर्षो से अत्यधिक मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसका कारण प्रदुषण और गंदगी है।पेड़ पौधे काटे जा रहे है ,वाहनों की संख्या बढ़ रही है और फेक्ट्रियो के कारण भी प्रदुषण बढ़ता जा रहा है। प्रदुषण के कारण दमा ,हृदयाघात जैसी बीमारियाँ बढ़ती जा रही है।

झारखंड राज्य से हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया की बदलते मौसम के कारण लोगो के जीवन में परिवर्तन हुआ है। इस बार बारिश नहीं होने के कारण धान का रोपाई ठीक ढंग से नहीं हो पाया है। इसके कारण ग्रामीण थोड़ा चिंतित हैं। ग्रामीण गेहूं फल के लिए उत्साहित हैं उनका कहना है की बारिश नहीं होने के कारण ज़मीन सूखा है और गेहूं के लिए ये ज़मीन उपयुक्त हो सकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने अंजलि कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की मौसम में बदलाव से बहुत प्रभाव पड़ रहा है। पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है ठंढ बढ़ रही है। कई जीव जंतु विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार यादव ने रिया कुमारी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की मौसम बदलने से बहुत प्रभाव पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन से बारिश सही समय पर नहीं हो रही है और कृषि पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।