केबी सहाय जनकल्याण फौंडेशन के तहत हजारीबाग के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं उन्हें प्रशिक्षित कर कपड़ा व्यवसाय के क्षेत्र से जोड़ा जा रहा है और हजारीबाग की जनता मुख्यत: व्यवसाई वर्ग से संस्था की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा काम दे कर उनकी हौसला अफजाई करनी है ताकि वे आत्मनिर्भर होकर इस रोजगार के साथ जुड़े उक्त बातें केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय ने शुक्रवार को मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए एक प्रेस वार्ता के दौरान कही उन्होंने बताया कि केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के सौजन्य से अब तक 17 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने का जो वादा किया था आज उसे पूरा किया जा रहा है इसके लिए हुड़हुड़ू चौक स्थित केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन संस्था में सिलाई मशीन लगाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है और हजारीबाग के कुछ व्यवसायियों ने उन्हें काम भी उपलब्ध करा दिया है संस्थान के संचालक आशीष सहाय ने ₹10000 की सहायता राशि देकर महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 31 जनवरी से महिलाओं के द्वारा सिलाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमों पंचायत अंतर्गत चटकरी एवं करगालो पंचायत में चल रहे अवैध आरा मिल के विरुद्ध लगातार हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर छापामारी किया गया वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की मदद से जेसीबी लगाकर आरा हाथी ट्रॉली प्लेटफार्म को समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया। अवैध आरा मिल संचालक के खिलाफ वन विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया मौके पर वन विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
विधायक ने किया मुख्यमंत्री से मुलाक़ात। मधुबनी, चौपारण के वर्तमान विधायक उमा शंकर अकेला यादो ने जनता की मांगों को लेकर झारखण्ड के मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात किया। जनता की मांगों में मुख्य रूप से, रियाडा कंपनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरुद्ध कार्य करने की मांग की, तथा चौपारण और बही में महिला डिग्री कॉलेज की अस्थापना और कई इलाक़ा में सड़कों व हर घर को नल से जोड़ने के सम्बंधित मांगों को भी रखा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इन मांगों को जल्द पूरा करने का आस्वाशन दिया
हजारीबाग गिरिडीह बोकारो जिला के अलग-अलग क्षेत्र से रोजी रोजगार के लिए गए 44 श्रमिक काजिकिस्तान में फंस गए है। श्रमिकों वहां पर भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है इस समस्या को देखते हुए मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विदेश में फंसे 44 श्रमिक को वतन वापसी के लिए ध्यान आकर्षित करवाए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग गिरिडीह बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों से गए रोजी रोजगार के लिए ताजिकिस्तान में फंस गए हैं। ये सभी श्रमिक विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना निवासी पंचम महतो के माध्यम से टावर लाइन में काम करने गए थे जहां बीते 3 महीनों से मजदूरी राशि नहीं मिलने से खाने-पीने और रहने के लिए परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रवासी श्रमिकों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली एवं झारखंडी एकता परिषद के अध्यक्ष असलम अंसारी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
न्यायोचित नियोजन नीति लागू कर जल्द परीक्षाएं लेने को लेकर छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली अपने हक अधिकार की मांगों को लेकर हजारीबाग में छात्रों का एक आक्रोश रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर स्थानीय गांधी मैदान में एक जगह जमा हुआ जहां सभा में तब्दील होकर छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया सरकार की नीतियों के खिलाफ उनका गुस्सा साफ झलक रहा था रैली के दौरान हेमंत सरकार मुर्दाबाद, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें, स्वच्छ नियोजन नीति लागू करें, झारखंड सरकार अपरिहार्य कारण बताकर परीक्षाएं रद्द करने की नीति खत्म करें जैसे नारे लगाए। आक्रोशित छात्रों ने नियोजन नीति को लेकर स्थानीय डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया। बार-बार झारखंड सरकार के अपरिहार्य कारण बताकर परीक्षाएं रद्द करने को लेकर छात्रों में नाराजगी साफ तौर पर दिखाई दी झारखंड सरकार से मांग करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार स्वच्छ नियोजन नीति लागू करते हुए सभी प्रकार की बहालियों को स्थाई तौर पर लागू करें कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं उन्होंने चुनावी समर में कहा था कि छात्रों को 5 लाख रोजगार दिया जाएगा मगर बार-बार अपरिहार्य कारण बताकर और गलत नियोजन नीति बनाकर परीक्षा रद्द की जा रही है जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश है सरकार की मंशा साफ नहीं दिखाई देती सरकार से मांग करते हुए सभी ने एक स्वर में कहा कि झारखंड सरकार न्यायोचित नियोजन नीति लागू कर परीक्षाएं लेने का काम करें और छात्रों को नौकरी के नाम पर ठगने का काम बंद करें। ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
कटकम सांडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में...भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पिलावल से रोमी से छड़वा से वापस रोमी में भारत जोड़ो यात्रा सभा में तब्दील और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो तथा वाह रे मोदी तेरा खेल 200 रूपए सरसो तेल के जोरदार नारे लगाए गए । कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड के अध्यक्ष नरसिंह प्रजाप ने किया ।अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर तक की 3,750 किलोमीटर की लम्बी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम जारी है जो पुरी तरह से राष्ट्र हित में है । उसी तर्ज पर झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों में प्रखंड, पंचायत से बुथ स्तर तक जारी रहेगा। सदर विधान सभा कार्यक्रम के प्रभारी डाॅ. आरसी मेहता ने केन्द्र में मोदी सरकार का विरोध करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से मंहगाई चरम पर रसोई गैस सिलेंडर का मुल्य 400 रूपए से बढ़कर 1200 रूपए हो गए हैं और पेट्रोल डीजल का मुल्य 100 रूपए पार कर गई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ की बैठक दीक्षित ग्रैंड बैंकेट हॉल हजारीबाग में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय महासचिव विक्की कुमार धान ने व संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद मरांडी ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय अध्यक्ष संगम उरांव उपस्थित हुए। इस मौके पर संगम उरांव ने कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए आदिवासी एकता बनाए रखने की जरूरत है। हेमंत सरकार नियोजन एवं स्थानीय नीति बेहतर ढंग से बनाए ताकि झारखंड के युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने का नौबत ना आए।इस बैठक में राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ हजारीबाग जिला कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष अर्जुन केरकेट्टा ,कार्यसमिति अध्यक्ष अनिल तिर्की, महासचिव विक्की करमाली, सचिव मनीष मिंज,विनोबा भावे विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन कुमार टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल वान्डो उपाध्यक्ष सदानंद इक्का सचिव खुशबू टोप्पो, मार्खम कॉलेज समिति के अध्यक्ष मनीष उरांव, उपाध्याय संदीप मिंज, सचिव संदीप कुजुर महासचिव रिंकू एक्का,कोषाध्यक्ष जॉनसन बाड़ा ,मीडिया प्रभारी संजीत टोप्पो,संत कोलंबस महाविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुणाल हंसदा, उपाध्यक्ष रविंद्र टूडू ,महासचिव अजय कुमार मुर्मू ,सचिव पंकज भोक्ता बनाए गए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
