ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन, आदिवासी केंद्रीय सरना समिति एवं आदिवासी छात्र संघ की संयुक्त बैठक सरहुल मैदान हजारीबाग स्थित धूमकुड़िया भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू एवं संचालन केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन ने की। इस बैठक में सोहराय मिलन समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि सोहराय मिलन समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2023 को सरहुल मैदान स्थित हजारीबाग में किया जाएगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सीएनआई संत स्टीफन गिरजाघर नया बस स्टैंड परिसर में क्रिसमस गैंदेरिंग का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूचि कुजूर सदस्य बाल संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार विशिष्ट अतिथि पुरोहित मनोज नाग, खलखो,पुरोहित जैक्लीन लंग बोदरा,अजय रॉय, पॉल आनंद अनुप राजेश लकड़ा, इत्यादि उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आदिवासी रीति रिवाज के तहत लोटा पानी से हाथ धो कर किया तत्पश्चात फूल गुच्छा दे कर स्वागत किया साथ मे संता क्लोज ने मुख्य अतिथि को गिफ्ट दे कर स्वागत किया और सभी ने मिल कर केक काटा । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन कर किया पल्ली पुरोहित मनोज नाग ने सर्वप्रथम क्रिसमस प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस अवसर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्वागत गान संत किरण विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया ,संडे स्कूल के संचालिका आभा रानी के नेतृत्व मे स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चाणक्य आईएएस एकेडमी, हजारीबाग की ओर से रविवार को आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हो गई। चाणक्य आईएएस एकेडमी, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग, ज्ञान ज्योति पारा मेडिकल नर्सिंग कॉलेज, हजारीबाग, बरही में प्लस टू हाई स्कूल गौरीकरमा, प्लस टू हाई स्कूल विजैया, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरसोत, रामनारायण यादव मेमोरियल कॉलेज बरही, बड़कागांव का मॉडर्न पब्लिक स्कूल बड़कागांव, झारखंड कॉलेज बड़कागांव, केरेडारी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय केरेडारी, एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पदमा में डॉ राजेन्द्र प्रसाद सेंट्रल हाई स्कूल सुरजपूरा, दारू में अलफा कॉर्नर झुमरा, ईचाक का घनश्याम महतो इवनिंग कॉलेज व कटकमदाग में बानादाग हाई स्कूल बानादाग समेत परीक्षा के लिए जिले भर के 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 5 हजार से भी अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने चाणक्य आईएएस एकेडमी के इस पहल को बेहतर बताते हुए कहा कि ऐसे परीक्षा से हमसब विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा भी मिलती है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। अपने वेश्म में आयोजित जनता दरबार में  फरियादियों की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से एक-एक कर उन्होंने सुनीं एवं उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया। मौके पर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आज आयोजित हुए जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आमजन अपनी समस्या लेकर उपायुक्त के पास आए थे। प्रमुख रुप से जमीन संबंधी, बैक में जमा पैसे को अवैध तरीके से निकासी के संबंध में,आंगनबाड़ी संबंधी,पेयजल की समस्या से संबंधी, विधालय में नामांकन संबंधी,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने संबंधी,आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड संबंधी तथा आवास, पेंशन, रोजगार संबंधी अनेकों समस्याओं के आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए तथा उन आवेदनों को उपायुक्त ने मार्क कर तत्संबंधी विभाग व अधिकारियों को अग्रसारित कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से रविवार, 18 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सदर में 4, बड़कागांव में 2, इचाक में 1, केरेडारी में 2, बरही में 4, पदमा में 1 और दारू में 1 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि दरअसल इस परीक्षा का उद्देश्य हजारीबाग जिले के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सिविल सेवा परीक्षाओं में अंतिम रूप से चयनित कराना एवं प्रतिभावान तथा आर्थिक रूप से असक्षम विद्यार्थियों को शिक्षण के क्षेत्र में सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह के विद्यार्थी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक हैं, यह सुखद है। बड़ी संख्या में इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में रूचि दिखाई और बड़ी संख्या में विद्यार्थीयों ने पंजियन कराया। यही वजह है कि परीक्षा को बेहतर ढंग से संचालित व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं संस्थान की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के टॉप 1500 प्रतिभागियों को आगामी 24 दिसंबर को शहर के पाराडाइज़ रिसॉर्ट में कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत तो किया जाएगा ही, साथ ही उन्हें रैंक के अनुसार 15 से 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। परीक्षा को लेकर जानकारी देते हुए युवा लेखक व परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार ने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी व जांच भी ओएमआर जांच मशीन के माध्यम से कराई जायेगी। प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को अपने अपने परीक्षा केंद्र प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ 11:30 बजे पूर्वाह्न तक पहुंचना अनिवार्य होगा।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

हजारीबाग नगर आयुक्त के आदेशानुसार गुरुवार को पुनः लक्ष्मी सिनेमा हॉल से लेपो रोड में ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स की जांच की गई। यहां पर ट्रेड लाइसेंस नही लेने वाले दुकानदारों को डिनायल  नोटिस निर्गत किया गया था जिसके अंतर्गत उन्हें 7 दिनों के अंदर ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना था परंतु अभी तक इनके द्वारा ट्रेड लाइसेंस नही बनवाया गया।इस संदर्भ में फरहत अनीसी ,नगर प्रबंधक के नेतृत्व में   वैसे दुकानदार जिसके द्वारा ट्रेड लाइसेंस प्राप्त नही किया गया है उसे सीलबंद करने नगर निगम की टीम पहुंची।लक्षमी सिनेमा  हॉल  परिसर के अंदर अधिष्ठापित मार्केट में कुल सोलह दुकानों का ट्रेड लाइसेंस बनवाया  गया।इसके अतिरिक्त लेपो रोड में भी नया ट्रेड लाइसेंस एवं ट्रेड  लाइसेंस को रिन्यूअल करवाते हुए दुकानदारों से भुगतान प्राप्त किया गया।इस अभियान से कुल 42599 रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जवाहर महथा गुरुवार को हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम पहुंचे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर तथा फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मीडिया प्रभारी निसार खान, मिथिलेश दुबे, मनोज नारायण भगत, अनिल कुमार उपाध्याय, साजिद अली खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, कोमल राज, कृष्णा किशोर प्रसाद, राजू चौरसिया, बिनोद कुमार यादव, सदरूल होदा, दिलीप कुमार रवि, दरगाही खान, तसलीम अंसारी उर्फ दारोगा अंसारी, राजू यादव, सीडी सिंह, अर्जुन सिंह, कैलाश पति देव, राजेश कुमार, भैया असीम कुमार, अनवर हुसैन, बब्लू कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह, मुक्कू पासवान, खालिद मोहम्मद, रवि सिंह, मुकेश कुमार, रघुनन्दन गोप, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी,विश्वास पासवान के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।                                      

सरौनी कला में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग की एक बैठक गुरुवार को आहूत की गई इस बैठक में जदयू के पुराने कार्यकर्ता रंजन प्रसाद को उनके पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लगन को देखते हुए उन्हें सदर प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा उपस्थित थे एवं उन्होंने यह घोषणा की बैठक की अध्यक्षता जदयू के पुराने कार्यकर्ता ज्ञानी महतो ने किया इस अवसर पर जगदीश महतो परमेश्वर ठाकुर रमेश ठाकुर विनोद प्रसाद गणेश महतो अशोक कुमार पंकज कुमार चंदन प्रसाद शंकर प्रसाद धनेश्वर महतो प्रकाश प्रसाद मिंटू कुमार प्रदीप कुमार जय लाल ठाकुर राजेंद्र प्रसाद दीपक ठाकुर जल्लू महतो शांति देवी सीता देवी इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हज़ारीबाग के स्केच पोट्रेट आर्टिस्ट गोपी कृष्णा ने झामुमो नेत्री रूचि कुजुर को उनका तस्वीर बना भेंट दिया और सम्मानित किया। गोपी कृष्णा ने बताया की वह रूचि कुजुर के समाज के प्रति कार्यों को देख कर बहुत प्रभावित हैं और मन इच्छा थी की उनसे मिले और अपनी बातों को रखें। रूचि कुजुर ने भी गोपी कृष्णा को धन्यवाद दिया और आग्रह किया की हज़ारीबाग के छोटे बच्चे जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं उन्हें आप मुफ्त मे फाइन आर्ट का प्रशिक्षण दें। गोपी कृष्णा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सहमति दिया रूचि कुजुर कहा की अगले वर्ष से उनके आवसी परिसर मे प्रारम्भ कर दे। इस अवसर पर झामुमो नेता कमाल कुरैश, रोजर नाईट, विक्की कु धान, राहुल बन्डो इत्यादि उपस्थिति थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में आगामी 20 दिसंबर से सी-सैट की कक्षाएं शुरू हो रही है। उक्त जानकारी चाणक्य आईएएस एकेडमी की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शिक्षक खजान सिंह सी-सैट की कक्षाएं लेंगे। वहीं शिक्षक खजान सिंह ने बताया कि दरअसल सी-सैट सिविल सेवा परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं, सामान्य अध्ययन पेपर 1और पेपर 2। यह क्वालिफाइंग पेपर है लेकिन प्रश्नों की अप्रत्याशित प्रकृति के कारण इसमें अंक अर्जित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बेहतर कक्षाओं और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को इस दिशा में भी बेहतर तैयारी कर अभ्यास करने की जरूरत है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।