गरीबों के मसीहा बगोदर क्षेत्र को ऊंचे मुकाम तक पहुंचने वाले जिनकी आवाज से विधानसभा भवन में कई मुद्दों को मुखर के साथ अपनी बात रखने वाले बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक कामरेड महेंद्र सिंह का आज 19वीं शहादत दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी विष्णुगढ़ प्रखंड के कई गांव के हजारों की संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूजा महतो एवं मनोज यादव पहुंचकर सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य हुए 23 साल बीत गए लेकिन यहां की शिक्षा अधिकार स्थानीय नीति पलायन पर नियंत्रण रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव से झारखंड प्रदेश के लोग घूंट घूंट कर जी रहे हैं इसलिए अपने हक अधिकार के लिए टाइगर जयराम महतो के सिद्धांतों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा निवासी 38 वर्षीय खिरो मिस्त्री पिता स्वर्गीय करू मिस्त्री का मौत महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिला पनवेल रेती बंदर क्षेत्र में हो गया खिरो मिस्त्री रोजी रोजगार के लिए उसे क्षेत्र में काम कर रहा था मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता देवी एक पुत्र पुत्री को छोड़कर चल बसे उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सह विष्णुगढ़ की आवाज एडमिन धर्मेंद्र कुमार ने मोबाइल वाणी को दिया।
विष्णुगढ़ झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति संगठन मजबूत करने को लेकर 11 जनवरी को पंचायत स्तरीय कमेटी गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता गुलाब महतो एवं संचालन मनोज शर्मा ने किया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर पंचायत के चिहुंटिया में बुधवार को प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचकर मतदान केंद्र संख्या 440 441 442 443 463 464 एवं 465 केंद्र में पहुंचकर निरीक्षण किये।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो सारूकुदर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा पहुंचकर लोगों के बीच केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभ लेने के बारे में बतलाएं।
विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविदास महासभा का बैठक सोमवार को किया गया जिसमें बोकारो गिरिडीह हजारीबाग जिला समेत अन्य प्रखंड के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिए बैठक की अध्यक्षता गुलाब राम तथा संचालन महेंद्र राम ने किया बैठक में रविदास समाज की मजबूती व संगठन मजबूत करने को लेकर पंचायत स्तरीय कमेटी गठित किए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही देश रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व पंचायत व प्रखंड में संगठन मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा अंत में संविधान निर्माता को आज याद किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर व चानो पंचायत भवन परिसर में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोबर में जिसका शुभारंभ मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने दीपक प्रचलित कर किया मुख्य अतिथि जेपी पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए पीएम किसान सम्मन निधि योजना कुसुम योजना उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना ई-श्रम स्वच्छ भारत मिशन समेत कई योजनाओं के बारे में आम जनमानस तक पहुंचवे और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का लाभ उठाएं देश को विकसित करने में ग्रामीण सहयोग करें मौके पर वीडियो अखिलेश कुमार बीपीओ राजमोहन वर्मा भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो तुलसी सिंह पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो मुखिया चेतलाल महतो घनश्याम महतो निरंजन महतो गोविंद महतो प्रकाश साव दुलारचंद महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.