Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आगामी 4 अप्रैल को झामुमो स्थापना दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला की संयुक्त बैठक CCL गेस्ट हाउस के मीटिंग हाल में हुई जिसकी अध्यक्षता झमुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव एवम संचालन रामगढ़ जिला सचिव बिनोद महतो ने किया. इस बैठक की सुरुआत मांडू के प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत बालेश्वर महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर किया गया.इस बैठक में प्रमुख रूप से 4 अप्रैल को होने वाले 42वें स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर चरचा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारीबाग स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. पार्टी के वरिष्ठ नेता संसद मंत्री एवं विधायकगण को आमंत्रित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रधानमंत्री का सपना है की हर व्यक्ति का वर्ष 2022 तक अपना पक्का मकान होगा। इस सपने को पूरा करने की दिशा में सोमवार को टाउन हॉल हजारीबाग परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना घटक-3 के अंतर्गत पूर्वाह्न 11:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित की गई इस कार्यक्रम में 92 लाभुकों को आवास आवंटित किया गया इस कार्यक्रम में महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, पार्षदगण, नगर प्रबंधक व कनिये अभियंता सहित नगर निगम हजारीबाग, के अन्य कर्मी उपस्थित रहे ।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में डॉ अंबर खातून ने डॉ. एस. जेड. हक के समक्ष बतौर विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। विभाग की ओर से पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एस. जेड. हक जैन रामिश के नेतृत्व में डॉ अंबर खातून का स्वागत किया गया, जिसमें विभाग के शिक्षक कर्मी एवं छात्र- छात्राएं मौजूद थे। डॉ. अंबर खातून ने इस अवसर पर अपने संबोधन म़े कहा कि अपने विश्वविद्यालय द्वारा गुणात्मक शिक्षा के विकास विस्तार का जो भी कार्य चलाया जा रहा है, उसे मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, शोध कार्य में किसी को कोई दुश्वारी ना हो, इसके लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ हुमायूँ अशरफ डॉ जमाल अहमद डॉ सरवर अली डॉ शहनवाज खान रिसर्च स्कॉलर जेबा प्रविन मनवर मलिक जमाल अहमद के साथ सैकड़ों संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बड़ा अखाड़ा हजारीबाग में रामनवमी महापर्व को लेकर बैठक किया गया। जिसमें पूर्व महासमिति अध्यक्ष, रामनवमी समिति अध्यक्ष, अखाड़ा के अध्यक्ष, सचिव एवं हिंदू समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए जिसमें निर्णय लिया गया की श्री श्री चैत्र रामनवमी महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व महासमिति अध्यक्ष एवं हिंदू राष्ट्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भुषण केशरी एवं संचालन विशाल कुमार बाल्मीकि के द्वारा किया गया जिसमे पूर्व महासमिति अध्यक्ष एवं नगर निगम के उपमहापौर राजकुमार लाल ने कहा राम जी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाना है और सभी क्लब के अध्यक्ष सचिव रामनवमी जुलूस निकालने का तैयारी करें । इस मौके पर महासमिति अध्यक्ष राजेश यादव, पवन गुप्ता, कुश सिन्हा, दीप प्रकाश नारायण, विजय सिन्हा, रंजीत चटर्जी, सानू वर्मा, आशीष बरनवाल, निक्की कुमार, अनीश कुमार, अनिल यादव, मुकू, शशी सिंह, सौरभ कुमार पासवान, उमेश गुप्ता, राहुल केसरी, रोशन वर्मा, लखन कुमार, बासुदेव गोप, अनिल बर्नवाल, संतोष कुमार साहू, गोविंद यादव, उज्जवल गुप्ता, राहुल यादव, मोहित यादव, रंजन कुमा,र अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, साहिल कुमार, रमेश कुमार, विवेक कुमार, विक्की कुमार, अभिनव सिंहा, विवेक शर्मा, विकास केसरी, प्रकाश गुंजन कुमार, आदित्य, अरविंद, राजू कुमार, विनय कुमार सहित सैकड़ों के संख्या में रामभक्त मौजूद थे।
हजारीबाग के गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान एवं गुरुकुल इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जांच परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी सह जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हज़ारीबाग रुचि कुजूर के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जेपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, झारखंड सचिवालय सहायक एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए टेस्ट आयोजित किए गए थे। समाजसेवी रुचि कुजूर ने कहा कि गुरुकुल द्वारा विगत 18 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंचाया जा रहा है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कदम है. संस्थान के विद्यार्थी आज कई अच्छे मुकाम पर हैं और यहां से बड़े शहरों की ओर होने वाले पलायन को गुरुकुल द्वारा रोकने में सफलता प्राप्त की गई है साथ मे निदेशक जेपी जैन विद्यार्थियों नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जाता है ताकि वह नौकरी के साथ उन्नत समाज का गठन कर सके,,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड के मर्मों ग्राम निवासी मुखिया पद के भावी प्रत्याशी सुखदेव महतो से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी, कि मुखिया का यह कर्तव्य होता है की वो अपने पंचायत का विकास करे। विकास तब ही हो सकता है,जब वहाँ की जनता समस्याओं से मुक्त हो। इसके लिए सबसे जरुरी है। यह सुनिश्चित किया जाये की हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। हर व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित तब ही हो सकता है,जब उनके बीच जागरूकता की कमी नहीं होगी। अगर जनता मुझे मुखिया पद के लिए चयनित करती है,तो मैं यह कोशिश करूँगा की कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। मैंने अब भी लोगों के बीच मदद का कार्य करते हुए,कई ग्रामीणों को पेंशन योजना का लाभ दिलवाया है। बहुत से कृषकों को किसान सम्मान निधि योजना से भी जोड़ा है। मेरे इन्हीं प्रयासों को देखते हुए,जनता चाहती है की मैं मुखिया पद के लिए अपनी दावेदारी सुनिश्चित करूँ।
मौसम का बदला मिजाज तेज हवाओं के साथ गर्जन और बारिश हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
