प्रधानमंत्री का सपना है की हर व्यक्ति का वर्ष 2022 तक अपना पक्का मकान होगा। इस सपने को पूरा करने की दिशा में सोमवार को टाउन हॉल हजारीबाग परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना घटक-3 के अंतर्गत पूर्वाह्न 11:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित की गई इस कार्यक्रम में 92 लाभुकों को आवास आवंटित किया गया इस कार्यक्रम में महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, पार्षदगण, नगर प्रबंधक व कनिये अभियंता सहित नगर निगम हजारीबाग, के अन्य कर्मी उपस्थित रहे ।