हजारीबाग के गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान एवं गुरुकुल इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जांच परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी सह जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हज़ारीबाग रुचि कुजूर के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जेपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, झारखंड सचिवालय सहायक एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए टेस्ट आयोजित किए गए थे। समाजसेवी रुचि कुजूर ने कहा कि गुरुकुल द्वारा विगत 18 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता के सर्वोच्च मुकाम तक पहुंचाया जा रहा है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कदम है. संस्थान के विद्यार्थी आज कई अच्छे मुकाम पर हैं और यहां से बड़े शहरों की ओर होने वाले पलायन को गुरुकुल द्वारा रोकने में सफलता प्राप्त की गई है साथ मे निदेशक जेपी जैन विद्यार्थियों नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जाता है ताकि वह नौकरी के साथ उन्नत समाज का गठन कर सके,,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें