आगामी 4 अप्रैल को झामुमो स्थापना दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला की संयुक्त बैठक CCL गेस्ट हाउस के मीटिंग हाल में हुई जिसकी अध्यक्षता झमुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव एवम संचालन रामगढ़ जिला सचिव बिनोद महतो ने किया. इस बैठक की सुरुआत मांडू के प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत बालेश्वर महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर किया गया.इस बैठक में प्रमुख रूप से 4 अप्रैल को होने वाले 42वें स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर चरचा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारीबाग स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. पार्टी के वरिष्ठ नेता संसद मंत्री एवं विधायकगण को आमंत्रित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
