विनोबा भावे विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में डॉ अंबर खातून ने डॉ. एस. जेड. हक के समक्ष बतौर विभागाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। विभाग की ओर से पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एस. जेड. हक जैन रामिश के नेतृत्व में डॉ अंबर खातून का स्वागत किया गया, जिसमें विभाग के शिक्षक कर्मी एवं छात्र- छात्राएं मौजूद थे। डॉ. अंबर खातून ने इस अवसर पर अपने संबोधन म़े कहा कि अपने विश्वविद्यालय द्वारा गुणात्मक शिक्षा के विकास विस्तार का जो भी कार्य चलाया जा रहा है, उसे मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, शोध कार्य में किसी को कोई दुश्वारी ना हो, इसके लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ हुमायूँ अशरफ डॉ जमाल अहमद डॉ सरवर अली डॉ शहनवाज खान रिसर्च स्कॉलर जेबा प्रविन मनवर मलिक जमाल अहमद के साथ सैकड़ों संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
