बिष्णुगढ़ मुरगावों दिनेश कुमार....
उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर जिले में वर्तमान समय मे कोरोना के संक्रमितो की संख्या व मृत्यु को लेकर जानकारी दी| उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रो से भी संक्रमित मिल रहे है | जिले मे अभी 494 सक्रिय संक्रमित है एवं 2 की मृत्यु की पुष्टि हुई है| दोनों महिला इलाजरत थी जिनकी मृत्यु 12 अप्रैल को हुई |जिला में फिलहाल 388 लोग होम आइसोलेशन में है | अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हजारीबाग जिले में कुल 12 आईसीयू बेड है वहीँ हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 62 ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड हैं जिसमें 42 बेड पर मरीज इलाजरत है| 76 बेड की सुविधा वाले एफटीआई को भी कोविड-19 सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है| अस्पताल में सुचारू रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिकायत निवारण प्रणाली केंद्र बनाने की बात कही | उन्होंने कहा कि जिला में कोविड-19 जांच के लिए 7 टीम संचालित है,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
इलेक्शन होगी तो शिक्षण संस्थान क्यों बंद करवाये जा रहे हैं। सरकार की यह दोहरी निति समझ पाना जनता के समझ से बाहर है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इलेक्शन हो सकता है तो शिक्षण संस्थान भी खुल सकता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
कोविड 19 को लेकर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव हो सकती है तो शिक्षण संस्थान भी खुली रहनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के रसायनशास्त्र विभाग के छह विद्यार्थियों का चयन आईआईटी जैम परीक्षा में हुआ है । सफल विद्यार्थियों में रसायनशास्त्र विभाग के स्नातक सेमेस्टर पांच के चार एवं दो पूर्ववर्ती छात्र हैं। छात्रों की इस सफलता पर विभाग के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। छात्रों की इस सफलता पर कालेज के प्राचार्य डा सुशील कुमार टोप्पो समेत विभागाध्यक्ष प्रो दीपक कुमार , विभाग के शिक्षकों में डा एलपी मिश्रा, डा विनय कुमार सिंह, डा खालिद मुस्तफा सिद्दीक, डा मनोज कुमार राय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब हो कि संत कोलंबा महाविद्यालय पूर्व भारत का एकमात्र श्रेष्ठ एवं ख्याति प्राप्त महाविद्यालय है। छात्रों की इस सफलता पर ओल्ड कोलंबियन में भी हर्ष व्याप्त है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मार्खम कॉलेज हजारीबाग में एक दिवसीय कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में आरटी पीसीआर कीट के माध्यम से स्वाब सैंपल को एकत्रित किया गया। इस जांच शिविर में कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना स्वाब सैंपल दिया। जांच शिविर में स्थानीय सदर अस्पताल के टीम उपस्थित थे। जांच शिविर पर अपने संबोधन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना की अधिक से अधिक जांच होने से लोगों में खतरा कम होगा तथा जांच से कोरोना महामारी के प्रसार को रोका जा सकता है।इस शिविर में पचास से अधिक कर्मियों ने जांच कराया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के बिष्णुगढ़ पंचायत में शुक्रवार को 15 वें वित्त आयोग की राशि पीसीसी पथ से श्मशान घाट तक पेबर ब्लॉक पथ का शिलान्यास ग्राम कार्यकारी प्रधान सह मुखिया संजय कसेरा ने विधिवत रुप से किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो डुमरियाटांड व नरकी गझण्डी में सादगी के साथ सरहुल पूजा मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव आनंद को विदाई दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
