उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कमल जॉन लकड़ा ने चुनाव प्रेक्षक कार्य से वापस आकर शुक्रवार को आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर का पदभार पुन: संभाला। अतिरिक्त पदभार संभाल रहे आयुक्त पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर जटा शंकर चौधरी ने प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अतिरिक्त पदभार से स्वत: परित्याग किया। मालूम हो कि प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित कमल जॉन लकड़ा के चुनाव प्रेक्षक कार्य से प्रस्थान करने के फलस्वरूप मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक के लिए पलामू प्रमंडलीय आयुक्त, झारखंड के पद पर पदस्थापित जटा शंकर चौधरी अपने कार्यों के साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ऊँचे सपने दिखाकर बिचौलियों के माध्यम से दूसरे देश में काम दिलाने के नाम पर तथा अच्छी तनख्वाह के लोभ में हज़ारीबाग,गिरिडीह,बोकारो व बिहार गोपालगंज के कुल 17 से अधिक मज़दूर फँस गये हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक बुधवार को संपन्न हुई बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोरोना जांच एवं टीकाकरण अभियान के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा 3 माइल नासिर अंसारी के आवास में रामनवमी पर्व को शांति आपसी सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक हुई।इस बैठक में त्योहारों के दौरान डीजे और जुलुस पर पुर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया गया विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को कार्यालय वेश्म में किया। मौके पर उपायुक्त ने लगभग दो दर्जन मामलों पर सुनवाई की तथा ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए संबंधित विभाग व पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित किया। इस मौके पर जमीन, दिव्यांग, पीएम आवास, भूमि अतिक्रमण, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, मुआवजा,बैंक,ऋण माफ़ी ,भुगतान,अवैध निर्माण आदि मामलों की शिकायतें सुनी गई। मौके पर उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन हर संभव जिलेवासियों की मदद हेतु तत्पर है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक भारत तिब्बत मैत्री संघ के संस्थापक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद चंद्रवंशी की 10 वीं पुण्यतिथि अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग जिला शाखा के द्वारा मंगलवार को स्थानीय बड़ा बाजार स्थित उनके आवासीय परिसर में मनाया गया जिसमें समाज के कई लोग एवं विभिन्न राजनीतिक दल के लोग शामिल हुए श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि बैजनाथ प्रसाद स्पष्ट वादी और सिद्धांत वादी इंसान थे अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में कभी भी इन्होंने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संघ चालक ने अपने संबोधन में बताया कि बैजनाथ प्रसाद चंद्रवंशी अपने जीवन काल में विभिन्न सामाजिक पदों में रहते हुए गरीबों और दुखियों की हमेशा मदद की,, विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऊपर क्लिक करें
बिष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत अंतर्गत भूताही मुरगावों निवासी सुशांत पाठक बीते कई वर्षो से लगातार कविता के माध्यम से राज्य में अपनी अलख जगा रहे है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संथाल आदिवासियों का पारम्परिक पर्व सरहुल बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति का कामना किया सभी ने मिलकर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ में इन दिनों लगातार कोविड 19 का टीका पंचायत स्तर पर लगाया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उप विकास आयुक्त, अभय कुमार सिन्हा हजारीबाग-सह-नोडल पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, हजारीबाग की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक समाज कल्याण कार्यालय सभागार में की गई। बैठक में श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना एक्का, सुजाता कुमारी, राखी चन्द्रा सहित सभी महिला पर्यवेक्षिकाएँ उपस्थित थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
