चौपारण प्रखंड में अखिल भारतीय तैलिक साहू भवन का उद्घाटन किया गया।प्रखंड के डुमरी ग्राम में शनिवार को नए साहू भवन का गृह प्रवेश और उद्घाटन किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन के मीटिंग हॉल के छत पर दरार आ जाने से इस मूसलाधार बारिश में मीटिंग हॉल में पानी टपक टपक कर जलजमाव हो गया है। छत से पानी प्रवेश हो रहा है बताते चले कि कुछ वर्ष पहले ही नया भवन बनाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ क्षेत्र में लगातार रुक रुक कर वर्षा होने से किसानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान हल बैल ट्रैक्टर कृषि उपकरण के साथ खेतों में उतर गए हैं। धान का बीज अब खेतों में लगाने के लिए खेतों की जुताई करना शुरू कर हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु नीचे टोला मुख्य मार्ग में मूसलाधार बारिश से मुख्य मार्ग में जल जमा हो जाने से दुर्गंध व मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है। जिससे कई तरह की बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। सड़क के किनारे नाली बने रहने के बावजूद भी नाली में पानी नहीं बह रहा है क्योंकि गांव के ही कुछ दबंग लोगों के द्वारा नाली बंद कर दिया गया है । ग्रामीण घर का पानी भी मुख्य मार्ग में छोड़ दिया जाता है ग्रामीण आपस में ही उलझ जाते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी बात नहीं मान रहे हैं। समस्या को पत्र लिखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी व जिले के उपायुक्त को भी जानकारी दी गई है। लेकिन इस पर अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से संवाददाता राजेश्वर महतो की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम उच्चाघाना निवासी विनोद कुमार सागर से हुई।विनोद कुमार सागर ने बताया कि बहुत से ग्रामीणों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है ,जिस कारण उन्हें हर एक जरूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। छोटे मोबाइल वालों के लिए एसएमएस बहुत ज़रूरी है। सरकार को ग्रामीण तबके के लोगों तक मोबाइल द्वारा चिकित्सीय सलाह पहुँचाने पर विचार करना चाहिए।सरकार को ऐसी नई सुविधा ग्रामीणों तक पहुँचानी चाहिए।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 18 जून 2021 की सुबह क़रीब साढ़े छह बजे एक ख़बर युवा मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड किया था ,जिसका शीर्षक था : ' विद्युत ट्रांसफार्मर खराब ,अंधेरे में जीने को विवश है नावाडीह के लोग'।ख़बर में उन्होंने बताया था कि बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित नावाडीह के लोग बीते चार-पांच दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से अंधेरे में जीने को विवश है ।साथ ही दैनिक कार्यों में भी समस्या हो रही है।ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे कई व्हाट्सएप ग्रुप व बिजली विभाग के कर्मचारियों के मोबाइल पर फॉरवर्ड किया गया। जिसका व्यापक असर यह हुआ कि तत्काल ही बिजली विभाग के कर्मचारी पहुँचकर विद्युत ट्रांसफार्मर मरम्मत कर दिए और कुछ घंटों के अंदर ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दिया गया ।इस कार्य हेतु नावाडीह के स्थानीय निवासी बाल गोविंद राम ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गालहोबार पंचायत अंतर्गत 74 वर्षीय नईमुद्दीन अंसारी पिता नदीम मियां का मौत गुरुवार को हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोविड-19 का दूसरा डोज का वैक्सीन गालहोबार पंचायत भवन में 3:00 बजे के आसपास उन्होंने लिया था उसके बाद वह आराम नहीं किया ।घर पहुंचकर सप्ताहिक बाजार सामान खरीदने चला गया घर लौटने के बाद उसे थकान महसूस होने लगा तथा आराम करने लगे परिजनों ने उसे उठने को कहा तो वह मृत पाया गया। समाचार संकलन किए जाने तक शुक्रवार की सुबह मृतक के गांव थाना प्रभारी जगलाल मुंडा चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह व सुरक्षा बलों के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ पंचायत के नावाडीह गांव के ग्रामीण अंधेरे में जीने को विवश हो गए हैं।बीते चार दिनों से ट्रांसफार्मर में खराबी हो जाने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने ,बच्चों की पढ़ाई व अन्य सुविधाएं से वंचित हो गए हैं।
मांडू विधानसभा आजसू पार्टी प्रभारी निर्मल महतो और तिवारी महतो ने रांची स्थित कार्यालय से पांचों प्रखंड के मुख्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर मीटिंग किया गया। मंगलवार को हुई बैठक में 22 जून को संकल्प दिवस की तैयारी पर चर्चा हुई ।प्रत्येक प्रखंड से 10 लोगों को रक्तदान करना 200 पेड़ लगाना कोरो ना से हुई मृतक के परिजनों से मिलना एवं पार्टी को सशक्त मजबूत बनाने समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया।बैठक में मंडल प्रखंड अध्यक्ष जिप सदस्य नरेश महतो उपाध्यक्ष लालचंद महतो जिला मीडिया प्रभारी जय किशोर महतो अजय यादव विष्णुगढ़ से दीपू अकेला अजय मंडल महादेव देहाती चूरचू डाडी टाटीझरिया के कार्यकर्ता शामिल हुए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एस. एल. गुप्ता चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के पहला वर्ष सफलता पूर्वक पुर्ण होने पर मंगलवार को ट्रस्ट के द्वारा गरीबों के बीच अंगवस्त्र व राशन समाग्री का वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने अपने पति स्व: शम्भू लाल गुप्ता के पुण्यतिथि के अवसर पर स्थापना की थी। मंगलवार को उर्मिला देवी अपने ट्रस्ट सह अपने पति के 10 वें पुण्यतिथि के अवसर गरीब में अंगवस्त्र व राशन समाग्री का वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जो स्थापना के एक वर्ष से ही यह ट्रस्ट ने अनेक सामाजिक कार्यों में सहभागी बनकर हजारीबाग में एक अलग पहचान बनाई है। इस ट्रस्ट के कार्यों से प्रभावित होकर कईं समाजसेवी व कईं प्रबुद्धजन इस ट्रस्ट में शामिल होकर सदस्यता ली और ट्रस्ट के कार्यों के प्रति समर्पित है। इससे पहले मंगलवार के अहले सुबह झील परिसर में स्व: शम्भू लाल गुप्ता के नाम पर पेड भी लगाया गया... khabar को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
