झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के सामाजिक संगठनों के द्वारा रविवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण आयोग समाधान एवं सक्रिय स्वयंसेवकों के द्वारा कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
