विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को कोरोना से हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया कोरोना महामारी से स्वाजन मित्र परिचित हम लोगों के बीच नहीं रहे सर्वधर्म प्रार्थना सभा के सौजन्य से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की गई व 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया गया कार्यक्रम में दैनिक जागरण के संवाददाता ललित मिश्रा थाना प्रभारी जगलाल मुंडा चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह वीडियो संजय कुमार कोनगरी के अलावे कई समाजिक संगठन के सदस्य व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
