बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से लगातार हिंदू समुदाय के धार्मिक स्थलों पर कट्टरपंथियों के द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद संगठन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विष्णुगढ़ एनएच 100 के 7 मील चौक पर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा गैड़ा गोविंदपुर मूर्गांव बराएं नवादा चानो गालहोबार किर्तो डीह सारू कुदर समेत अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर 12 रबी उल अव्वल पर्व शांति सौहार्द प्रेम भाईचारे वातावरण में मनाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला ,प्रखंड बिष्णुगढ़ पंचायत मड़मो से भाग्या देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मीना देवी से ई श्रम कार्ड के विषय में चर्चा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती बाड़ी का काम करती हैं और उन्हें ई श्रम कार्ड की कोई जानकारी नहीं है। जिस पर उन्हें बोकारो मोबाइल वाणी में संपर्क कर जानकारी लेने का सुझाव दिया गया।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला ,प्रखंड बिष्णुगढ़ पंचायत मड़मो से संवादाता भाग्या देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी लक्ष्मण महतो से ई श्रम कार्ड के विषय में चर्चा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती बाड़ी का काम करते हैं और उन्हें ई श्रम कार्ड की कोई जानकारी नहीं है। जिस पर उन्हें बोकारो मोबाइल वाणी में संपर्क कर जानकारी लेने का सुझाव दिया गया।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला ,प्रखंड बिष्णुगढ़ पंचायत मड़मो से भाग्या देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी अंजू देवी से ई श्रम कार्ड के विषय में चर्चा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती बाड़ी का काम करती हैं और उन्हें ई श्रम कार्ड की कोई जानकारी नहीं है। जिस पर उन्हें बोकारो मोबाइल वाणी में संपर्क कर जानकारी लेने का सुझाव दिया गया
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला ,प्रखंड बिष्णुगढ़ पंचायत मड़मो से भाग्या देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी राजू शाह से ई श्रम कार्ड के विषय में बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे सेप्टी लाइन का काम करते हैं और उन्हें ई श्रम कार्ड की कोई जानकारी नहीं है। इसकी वे जानकारी चाहते हैं। जिस पर उन्हें बोकारो मोबाइल वाणी में संपर्क कर जानकारी लेने का सुझाव दिया गया।
झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी गाल्होबार में रविवार देर शाम को हाथियों के झुंड से एक हाथी बिछड़ जाने से उस क्षेत्र में उत्पात मचाया। हाथी ने टडवा में स्कूल का चारदीवारी तोड़ दिया वहीं वसीम अंसारी का आलू धान फसल अन्य सब्जी को बर्बाद कर दिया। हाथी के भय से रात भर लोग फोन व्हाट्सएप के माध्यम से ग्रामीण एक दूसरे से जानकारीआदान प्रदान करते रहे टंडवा से केंदुआ डीह होते हुए बोकारो जिला के पेंक बूढ़ी बगी की ओर हाथी चले जाने की सूचना है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि15वें वित्त आयोग के सौजन्य से जिला परिषद मद से विष्णुगढ़ प्रखंड के उत्कर्मित प्लस टू उच्च विद्यालय सारूकुदर में सोमवार को प्राक्कलन राशि दस लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा पाइपलाइन के द्वारा विद्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था का शिलान्यास जिला कार्यसमिति सदस्य मिथिला पटेल व मुखिया रोमा देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शीलापट का अनावरण किया गया। वही मडमो पंचायत में 15वें वित्त आयोग के पंचायत मद द्वारा वार्ड नंबर 9 में दीपचंद महतो के घर से खेमनारायण महतो के घर तक पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण का शिलान्यास ग्राम प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष सह मुखिया महेंद्रगझू के उपस्थिति में आधारशिला रखी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल के हर क्षण का हमेशा सदुपयोग करें। बिना परिश्रम के अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते हैं।हमें अपने जीवन में कुछ अलग लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाये रखना जरूरी है | उक्त बातें मार्खम कॉलेज हजारीबाग स्थित विवेकानंद सभागार में वोकेशनल कोर्सेज के सेमेस्टर वन में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन मीट की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए आज बहुत ही हर्ष और उल्लास का दिन है, क्योंकि आज से एक नए रास्ते पर चल पड़ने की शुरुआत हुई है। प्राचार्य ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती, इसलिए शिक्षकों के बिना विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। विद्यार्थी पुस्तक प्रेमी बनकर कॉलेज का नाम रौशन करें। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय का पाबंद होना जरूरी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से लीलावती की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल्या से हुई।कौशल्या कहती है कि वो एक मनरेगा मजदूर है तथा उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे जानकारी नहीं हैं। इसकी जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुनने की सलाह दी गई
