विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल के हर क्षण का हमेशा सदुपयोग करें। बिना परिश्रम के अच्छे परिणाम  प्राप्त नहीं हो सकते हैं।हमें अपने जीवन में कुछ अलग लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाये रखना जरूरी है | उक्त बातें मार्खम कॉलेज हजारीबाग स्थित विवेकानंद सभागार में वोकेशनल कोर्सेज के सेमेस्टर वन में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन मीट की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए आज बहुत ही हर्ष और उल्लास का दिन है, क्योंकि आज से एक नए रास्ते पर चल पड़ने की शुरुआत हुई है। प्राचार्य ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती,  इसलिए शिक्षकों के बिना विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। विद्यार्थी पुस्तक प्रेमी बनकर कॉलेज का नाम रौशन करें। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समय का पाबंद होना जरूरी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।