15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मांडू विधायक जयप्रकाश भाई ने विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार कोंगरि व गैड़ा पंचायत के मुखिया आशा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया इस अवसर पर वीडियो ने कहा कि क्षेत्र में बच्चों गर्भवती महिलाओं धात्री को पोषाहार समेत अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन हो ताकि लाभुकों को कई सुविधा उपलब्ध हो पाए इस अवसर पर उप मुखिया जलील अंसारी पंचायत सेवक बैंकुठ आंगनबाड़ी सेविका शहजादी खातून रोजगार सेवक राहुल कुमार दास सुनील कुमार राणा हरि यादव किशोर यादव विनोद यादव अमन अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी महताब हुसैन ने मोबाइल वाणी को दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत में टेकलाल महतो लूटन महतो एवं जोबर पंचायत के उच्चाघाना गांव में आशा देवी एवं दर्शनी देवी के वित्तीय वर्ष 2020/ 21 का पीएम आवास का गृह प्रवेश झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को किया गया। उस का विधिवत शुभारंभ पूजा अर्चना व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुखिया पार्वती देवी पंचायत सचिव विजय कुमार मेहता पंचायत समिति सदस्य युसूफ अंसारी उप मुखिया परमेश्वर महतो टिकेश्वर महतो श्री राम महतो द्वरीका महतो समेत कई लोग मौजूद थे वही ऊंचाघना में रोजगार सेवक रंजीत कुमार मुखिया मुनीलाल महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रोजी रोजगार और परिवार का भरण पोषण के लिए हजारों श्रमिक विष्णुगढ़ बगोदर नावाडीह डुमरी गोमिया टाटीझरिया बरकट्ठा क्षेत्र से देश के कई इलाके में गए हुए क्षेत्र में प्रति माह एक या दो प्रवासी श्रमिकों का मौत निरंतर होते रहा है। सरकार श्रमिकों के लिए कुछ ठोस रणनीति बनाना चाहिए ताकि इस क्षेत्र में ही लोगों को रोजगार मुहैया किया जा सके तथा ऐसी ही घटना की पुनरावृत्ति न हो इस माह महाराष्ट्र के पुणे इलाका में हुई विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय निवासी महादेव मोदी का 50 वर्षीय पुत्र अर्जुन मोदी का मौत 12 नवंबर को महाराष्ट्र में हो गया सोमवार को उनका शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया उनकी पत्नी दो पुत्र दो पुत्री मां पिता समेत पूरे परिजन रो रो कर बुरा हाल हो गया है मिली जानकारी के अनुसार पुणे में तकरीबन 9:00 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने लगा तथा साथियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई शव को अंत्य परीक्षण कर उनका पैतृक आवास सोमवार को पहुंचाया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 132 वें जन्म दिवस एवं बाल दिवस पर समाधान संस्था के द्वारा किशोरियों व बच्चों का नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच चित्रांकन गीत संगीत रंगोली संगीत कुर्सी रेस समेत कई आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाधान संस्था के निदेशक संजीव भट्टाचार्य ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से हमें लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरणा मिलता है। प्रखंड कोऑर्डिनेटर राहुल शीतल ने कहा कि इन गतिविधियों के द्वारा बच्चों व राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के बीच निष्ठावान होने का संदेश मिलता है। इस अवसर पर हिल्डा पिं टो रश्मि लता जगदीश शर्मा नीतू कुमारी प्रभा कुमारी ब्रजेश कुमार प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व बालिकाएं मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो चीरूडिह निवासी लीलावती कुमारी ने ई श्रम कार्ड बनाने के लिए मोबाइल वाणी में कुंती देवी ने समस्या रखी थी। जिसे सुनकर प्रज्ञा केंद्र संचालक ने शिविर लगाकर कई लोगों का ई श्रम कार्ड बनवाया गया।स्थानीय लोगों ने मोबाइल वाणी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड के नवयुवक कमेटी बराएं के द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को संपन्न हो गया। फाइनल मैच हाजी मेराज एवं प्रमोद टीम के बीच कड़ी संघर्ष करते हुए हाजी मेराज टीम ने अंतिम बॉल पर चौक्का लगाकर मैच अपने खिताब किए है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स व हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ एनएच 100 सात मिल मोड़ के पास से अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। विष्णुगढ़ पुलिस के सहयोग से छापामारी कर 52 पीस अर्ध निर्मित पिस्टल अर्ध निर्मित 39 बट लेथ मशीन एक जनरेटर एक माइनिंग मशीन दो मोटरसाइकिल दो मोबाइल 7 सरपिंग टूल एक ड्रिल मशीन एक समेत कई उपकरण बरामद किया गया। छापामारी स्थल से पुलिस ने बोकारो जिला नावाडीह लोगों के मोहम्मद अख्तर मोहम्मद शमीम बंदियो नावाडीह निवासी मोहम्मद मुस्ताक मोहम्मद इमरान कासिम बाजार जिला मुंगेर बिहार एवं मोहम्मद नसीम सोनू आलम मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव थाना प्रभारी जग लाल मुंडा पुलिस अवर निरीक्षक भागीरथ पासवान प्रशांत कुमार मिश्रा सब इंस्पेक्टर संत कुमार पाठक शशि कांत प्रेमा तिर्की समेत कई जवान मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ सात मील मोड़ के पास अवैध गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।