बिहार के स्पेशल टास्क फोर्स व हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ एनएच 100 सात मिल मोड़ के पास से अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। विष्णुगढ़ पुलिस के सहयोग से छापामारी कर 52 पीस अर्ध निर्मित पिस्टल अर्ध निर्मित 39 बट लेथ मशीन एक जनरेटर एक माइनिंग मशीन दो मोटरसाइकिल दो मोबाइल 7 सरपिंग टूल एक ड्रिल मशीन एक समेत कई उपकरण बरामद किया गया। छापामारी स्थल से पुलिस ने बोकारो जिला नावाडीह लोगों के मोहम्मद अख्तर मोहम्मद शमीम बंदियो नावाडीह निवासी मोहम्मद मुस्ताक मोहम्मद इमरान कासिम बाजार जिला मुंगेर बिहार एवं मोहम्मद नसीम सोनू आलम मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव थाना प्रभारी जग लाल मुंडा पुलिस अवर निरीक्षक भागीरथ पासवान प्रशांत कुमार मिश्रा सब इंस्पेक्टर संत कुमार पाठक शशि कांत प्रेमा तिर्की समेत कई जवान मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।