विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 132 वें जन्म दिवस एवं बाल दिवस पर समाधान संस्था के द्वारा किशोरियों व बच्चों का नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच चित्रांकन गीत संगीत रंगोली संगीत कुर्सी रेस समेत कई आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाधान संस्था के निदेशक संजीव भट्टाचार्य ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से हमें लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरणा मिलता है। प्रखंड कोऑर्डिनेटर राहुल शीतल ने कहा कि इन गतिविधियों के द्वारा बच्चों व राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के बीच निष्ठावान होने का संदेश मिलता है। इस अवसर पर हिल्डा पिं टो रश्मि लता जगदीश शर्मा नीतू कुमारी प्रभा कुमारी ब्रजेश कुमार प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व बालिकाएं मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
