सदस्यों ने झारखंड के नए शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्या को सामने रखा। आदिवासी बच्चों की फीस माफ करने का अनुरोध किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरकगाँव 12 जुलाई को सुबह 10 बजे प्लस टू हाई स्कूल बरकगाँव के परिसर में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव किया जाएगा। इस आम बैठक में सदस्यों और अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि समाज में लैंगिक असमानता दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में लैंगिक समानता लाना बहुत जरुरी है।आय दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए दहेज प्रथा को ख़त्म करना बहुत जरुरी है। बेटियों के लिए सभी सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू होना चाहिए .बेटी को पढ़ने का मौका और उचित सम्मान मिलना चाहिए विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि घर को ठंडा रखने के लिए आस-पास पेड़ लगाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में मुहर्रम त्यौहार को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक किया गया। संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता गीता सिंह ने बताया कि हाल ही में समारोह में हुए भगदड़ के कारणों का पता लगाना चाहिए ,ना की इस के बारे में तर्क-वितर्क,राजनीतिकरण या धार्मिकरण करना चाहिए। इस घटना में मृत्यु क्यों हुई?इस पर विचार करना चाहिए। धर्म और राजनीती को इन घटनाओं में बिलकुल नही लाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि विष्णुगढ़ क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर प्रत्येक सप्ताह से हो रही वर्षा से सड़कों पर जल जमाव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सरकार को पानी निकासी की व्यवस्था जल्द करनी चाहिए। अगर जलजमाव ज्यादा समय तक रहा तो बीमारी उत्पन्न का खतरा भी बना रहेगा विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि विष्णुगढ़ प्रखंड में एक सप्ताह से लगातार वर्षा होने से किसानों के चेहरे में खुशी की लहर है मानसून को देखते हुए किसान धान का बीज मांडुवा हल्दी मूंगफली घंघरी बरई अन्य फसलों के बीज की खरीदारी के लिए किसान सुबह से शाम तक बीज दुकान में उत्तम किस्म के बीज खरीदने में लगे हुए हैं।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो स्थित पिनेकल इग्नाइटेड माइंडेड पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को गिरिडीह के पूर्व सांसद व मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके स्व टेकलाल महतो के बड़े भाई एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रनाथ भाई पटेल के पिता लोकल महतो की आंठवी पुण्यतिथि मनाई गई।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ मुखिया संघ के द्वारा लाभुकों को समय पर पेंशन की राशि भुगतान करने को लेकर वीडियो के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया।मांग पत्र सौंपने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार सचिव निर्मल कुमार नन्हकू महतो मुनिया देवी रीता देवी कुंवर हांसदा छोटी शर्मा अजय मिर्धा समेत अन्य लोग मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
