झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश भाई पटेल ने मंगलवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को झारखंड संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 11 सूत्री मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन ढोल मांदर के साथ परिसर में किया गया इसका नेतृत्व दशरथ राय राजेंद्र मंडल मनोज झारखंडी निलेश कुमार तुरी चंद्रिका कुमार निजाम सिद्दीकी रीतलाल महतो रूपलाल महतो समेत अन्य लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल के सौजन्य से सोमवार को नशा मुक्त अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी दे रहे हैं कि विष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह का पदस्थापन होने से लोगों में काफी उमंग उत्साह देखने को मिला श्री सिंह का भव्य स्वागत ढोल नगाड़े साउंड पटाखे माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन बीते दिन गिरिडीह जिला के बगोदर क्षेत्र के तिरला में खेला गया जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिए फाइनल मैच विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरैय एवं हेसला पंचायत के बीच छः छः ओवर का मैच खेला गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली जेबीकेएसएस के केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो हेसला पंचायत के पंसस अमजद खान मंजूर आलम एंबीशन पब्लिक स्कूल के विवेक कुमार ऑक्सफोर्ड विद्यालय के संचालक डूमरचंद महतो कप्तान रेवत लाल महतो उप कप्तान वासुदेव महतो समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को बाल विवाह पर नियंत्रण करने को लेकर लोगों को जागरूकता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ किया गया कार्यशाला के दौरान एनजीओ समाधान के कार्यकारिणी निर्देशिका हिला पिंटो ने कहा कि 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही विवाह के बारे में सोचें बाल विवाह होने से शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पता है साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में कार्यशाला के दौरान लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस एकदिवसीय कार्यशाला में समाधान निदेशक संजीव भट्टाचार्य निर्मल कुमार सक्रिय सदस्य राहुल शीतल आभा कुमारी रश्मि लता रामचंद्र यादव नीतू कुमारी पर्यवेक्षिका सुनीता रानी यशोदा देवी लक्ष्मी कुमारी समेत बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य स्वास्थ्य सहिया मुखिया पंचायत समिति सदस्य आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य से हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा हॉस्पिटल चौक पर बुधवार देर शाम मादक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक किया गया। चलनंत जागरूकता अभियान सरकार ने चलाई हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य से हज़ारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद मोनिका पटेल आईएएस बनकर अपने पैतृक गांव पहुंची। लोगों ने ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ पुलिस ने बीते दिन भेलवारा बेलाटांड निवासी राकेश मल्हार पिता चंदर मल्हार के विरुद्ध नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने को लेकर पुलिस टीम ने अनुसंधान क्रम में आरोपी के घर व चौक चौराहा में इश्तहार चिपकाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
