मोतिहारी।पु.च जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिरैया प्रखंड अंतर्गत मीरपुर झमन साह पोखर पर वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इस पोखर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसके चारों तरफ पेड़ लगाया जाए ताकि यह पोखर हरा भरा हो सके। पोखर के चारों कोने पर बड़ा पेड़ लगाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर ओपन जिम बनाया जा सकता है साथी इस पोखर में बोट की व्यवस्था किया जा सकता है। इससे पोखर का सौंदर्यीकरण और बेहतर होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण के प्रति कृतसंकल्पित होना।उन्होंने कहा कि मानव/जीव जंतुओं के अस्तित्व लिए यह आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ जल संरक्षण हेतु भी महती प्रयास की आवश्यकता है।वर्तमान में संचालित जल-जीवन-हरियाली अभियान उक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु एक सार्थक प्रयास है, जिसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है।उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सिकराहना, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकार तथा माननीय मुखिया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

पताही प्रखंड कार्यालय के सभागार में पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविन्द्र ने कोविड 19 टिकाकरण में तेजी लाने को लेकर प्रखंड के सभी मुखियों एवं पंसस एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक किया और लोगो को कोविड 19 से बचाव को टिका लेने को लेकर जनपरतनिधियो को आगे आकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही , उन्होंने साथ ही बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा किया , बैठक में बीडीओ रितु रंजन , सीओ चन्द्र कुमार , प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहनलाल प्रसाद, प्रमुख बालदेव पासवान , मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल कुमार , उपाध्यक्ष सुनील कुमार , मुखिया कृष्णमोहन कुमार , बालदेव पासवान , केयर इंडिया के प्रखंड प्रबन्धक बीरेंद्र कुमार ,मुखिया परतनिधि मुकेश कुमार सिह , धुरुबलाल माझी , पंसस लालबाबू सिह , रामनाथ साह ,पिंटु झा , आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पत्रकारों के खिलाफ साजिश को प्रेस क्लब अब गंभीरता से लेगी तथा आगे की कार्यवाई को लेकर बाध्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया

आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता के साथ हो रहा है कोविड- 19 का टीकाकरण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुलिस ने एक बाइक सहित दो चोर को किया गिरफ्तार

पहली बाढ़ में ही जमींदोज हो गया सोनर नदी पर तैयार पूल

सुगौली। सुगौली में 119 जांच के दौरान दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

जाप के पश्चिमी चम्पारण जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त मोख्तार। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

गरीब निर्धन निःसहाय एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बड़ा सहारा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।